फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पुनावलीकलां मे मिले सती पट के

पुनावलीकलां मे मिले सती पट के

Thu, 16 May 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुनावलीकलां मे मिले सती पट के
पुनावलीकलां में चट्टान पर मिले रामायण प्रसंग के चित्र
विज्ञापन


झांसी। रक्सा क्षेत्र में स्थित पुनावलीकलां गांव के पीछे चिराऊ की पहाड़ी पर मुगल कालीन भित्ति चित्र मिले हैं। पत्थर पर बनाए गए इन चित्रों में रामायण प्रसंग को उकेरा गया है। भगवान राम और लक्ष्मण युद्ध मुद्रा में दिख रहे हैं तो हनुमान का अलग चित्र उकेरा गया है। एक बड़े पत्थर के ऊपर शिवलिंग बने हैं। माना जा रहा है कि मुगल काल में यह तीर्थ स्थान रहा होगा।
महानगर से पुनावलीकलां गांव 14 किलोमीटर दूर स्थित है। गांव से दो किलोमीटर पीछे अंबावाय रजवाहा नहर से सटी पहाड़ी है। इस पहाड़ी की अलग-अलग चट्टानों पर रामायण प्रसंग के चित्र बने मिले हैं। इन पर भगवान राम और लक्ष्मण युद्ध मुद्रा में दिख रहे हैं तो हनुमान का अलग चित्र उकेरा गया है। एक बड़े पत्थर के ऊपर शिवलिंग बने हैं। पिछले दिनों गांव वालों की सूचना पर यहां पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने सर्वे किया। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह चित्र 500 साल पहले मुगल काल में बनाए गए होंगे। पहाड़ी पर पानी का स्रोत मिला है। इससे लगता है कि यह क्षेत्र तीर्थ स्थान रहा होगा।
विज्ञापन

पुरातत्व अधिकारी एसके दुबे ने बताया कि चट्टानों पर जो चित्र उकरे मिले हैं, वह मुगल कालीन लग रहे हैं। पुरुषों ने जो पाजामा पहन रखे हैं उनसे मुगल काल का पता लगता है। मनोरम पहाड़ी है। अवैध खनन से इस पहाड़ी के पानी के स्रोत को कम किया जा रहा है। ग्राम सभा चाहे तो इस स्थान को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित कर सकती है। बरसात के बाद वह दोबारा यहां सर्वे करेंगे। आसपास क्षेत्र भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुनसान इलाका होने के कारण इक्का दुक्का गांव वाले ही यहां जानवर चराने आते हैं। यहां पहाड़ी के बीच से पानी निकलता था, लेकिन अवैध खनन के कारण पानी का स्रोत खत्म होता जा रहा है। अभी भी दो फीट पर पानी निकल आता है। - वनमाली साहू, गांववासी।


कई लोगों को भ्रम है कि यहां पहाड़ी में सोना है। इसलिए लोग यहां नारियल चढ़ाने आते हैं। कई लोगों ने खुदाई भी की, लेकिन हाथ कुछ नहीं आया। जिला प्रशासन अगर इस तरफ ध्यान दे तो यह स्थान दर्शनीय स्थल बन सकता है। - बब्बू राजा गुर्जर, गांववासी।



चट्टानों पर जन्म से यह आकृतियां देख रहे हैं। गांव से दूरी अधिक होने के कारण लोग यहां पूजा करने नहीं आते। पुरातत्व विभाग के सर्वे के बाद उनको पता लगा कि यह मुगल कालीन चित्र है। - बलवीर राजपूत, गांववासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed