फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   झांसी मंडल को 15 कायाकल्प अवार्ड मिले

झांसी मंडल को 15 कायाकल्प अवार्ड मिले

Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
झांसी मंडल को 15 कायाकल्प अवार्ड मिले
झांसी मंडल को मिले 15 कायाकल्प अवार्ड
विज्ञापन

झांसी। वर्ष 2017-18 की तरह इस साल भी कायाकल्प अवार्ड में झांसी मंडल ने अपना परचम लहराया है। झांसी प्रदेश का पहला ऐसा मंडल बना जिसके सभी जिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड पाने में सफल रहा। इसमें ललितपुर के जिला महिला अस्पताल ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। प्रदेश में वर्ष 2018-19 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर झांसी मंडल ने कुल मिलाकर 15 अवार्ड हासिल किए हैं।

मंडल के अपर निदेशक, स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुमन बाबू मिश्रा ने बताया कि झांसी जनपद में सर्वाधिक पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने कायाकल्प अवार्ड में अपना नाम अंकित कर जनपद को प्रदेश में सबसे आगे रखा है, जिसमें सकरार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन


वहीं, बामौर दूसरे, अंबावाय तीसरे, चिरगांव चौथे व बरुआसागर पांचवें स्थान पर रहा। इसी के साथ जालौन के डकोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और ललितपुर के जखौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी कायाकल्प अवार्ड पाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है कायाकल्प
मंडलीय सलाहकार क्वालिटी एसोरेंस डॉ. राजेश ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता एवं अच्छी प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह महत्वाकांक्षी योजना दो मई 2015 में आरंभ की थी। इसमें अंक लाने वालों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।


इन चरणों के माध्यम से छह बिंदुओं जैसे, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, समर्थन तथा स्वच्छता को बढ़ावा देने पर स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें आंतरिक मूल्यांकन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed