फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   डेंगू की रोकथाम के लिए सड़क पर उतरे सीएमओ -City

डेंगू की रोकथाम के लिए सड़क पर उतरे सीएमओ -City

Thu, 27 Sep 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
डेंगू की रोकथाम के लिए सड़क पर उतरे सीएमओ -City
डेंगू ने किया पस्त, अब सड़क पर उतरा अमला
विज्ञापन

- सीएमओ ने वीरांगना नगर में जाकर खाली कराए पात्र
- लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर चस्पा किए
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर में तेजी से फैल रहे डेंगू के प्रकोप को थामने के लिए सरकारी अमला अब सड़क पर उतरा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील प्रकाश ने टीम के साथ वीरांगना नगर में जांच पड़ताल की। जहां डेंगू, मलेरिया का लार्वा मिला, उस पात्र को खाली कराया। साथ ही, लोगों को जागरूक किया।
जनपद में अब तक एक दर्जन से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। लगभग 8-10 डेंगू के संभावित मरीज हैं। लगातार एक-दो दिन में कोई न कोई डेंगू पीड़ित या संभावित मरीज मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। ‘अमर उजाला’ लगातार डेंगू के प्रकोप की खबरें प्रकाशित कर रहा है। इसको मद्देनजर रखते हुए खुद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अब कमान अपने हाथ में ले ली है। बुधवार को सीएमओ विभागीय टीम के साथ वीरांगना नगर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां मलेरिया, डेंगू की रोकथाम के लिए कैंप लगाया गया, जिसमें 25 लोगों ने स्लाइड बनवाकर जांच कराई। क्षेत्र में सात घरों के कूलर में डेंगू का लार्वा मिला, तो विभागीय कर्मचारियों से कूलर साफ कराए। कई टंकियों से पानी खाली करवाया। इसके अलावा जगह-जगह लार्वीसाइड का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने माइक लेकर कई गलियों का भ्रमण कर लोगों को डेंगू की रोकथाम के उपाय बताए। टीम में एसीएमओ डॉ. एके कुलश्रेष्ठ, डॉ. राजकिशोर, जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स..
नालियां बंद, ठहर रहा पानी
डेंगू का मच्छर ठहरे हुए साफ पानी में पनपता है। इसके लिए लंबे समय तक पानी का एक जगह पर जमाव नहीं होना चाहिए लेकिन वीरांगना नगर में नालियों में पानी का ठहराव मिला। सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि नालियां बंद होने की वजह से पानी ठहरा हुआ मिला। साफ-सफाई की स्थिति भी क्षेत्र में अच्छी नहीं मिली। पार्क में भी लबालब पानी भरा मिला। इसी वजह से यहां लार्वा पॉजिटिव मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि यदि संभव हो सके तो पानी पर मिट्टी का तेल, डीजल डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed