फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दुर्घटनाग्रस्त होने से बची हीराकुंड एक्सप्रेस-City

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची हीराकुंड एक्सप्रेस-City

Sat, 19 Aug 2017 07:43 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची हीराकुंड एक्सप्रेस-City
फोटो
विज्ञापन

-----
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची हीराकुंड एक्सप्रेस
दतिया और सोनागिर स्टेशनों के बीच इंजन से टकराई बाइक
15 मिनट मौके पर खड़ी रही ट्रेन
झांसी।
दतिया और सोनागिर स्टेशनों के बीच शनिवार की सुबह हीराकुंड एक्सप्रेस के इंजन से एक बाइक टकरा गई। गनीमत रही कि चालक की सावधानी से ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त नहीं हो सकी। घटना के कारण ट्रेन 15 मिनट तक मौके पर खड़ी रही।

शनिवार की सुबह करीब 9.15 बजे किलोमीटर नंबर 1159/2 पर दो लोग एक बाइक को पटरियों के बीच से निकाल रहे थे। सामने से दिल्ली की तरफ जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस आती देख वह गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पटरियों पर बाइक पड़ी देख चालक ने ब्रेक लगाने शुरू किए, लेकिन गाड़ी रुकने से पहले ही इंजन से बाइक टकराकर केटल गार्ड में घुस गई। बाद में चालक और सहचालक ने इंजन से उतरकर क्षतिग्रस्त बाइक को केटल गार्ड से निकाला और उसे गार्ड ब्रेकवान में रखवा दिया। इस काम में 15 मिनट का समय लग गया। ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर क्षतिग्रस्त बाइक को स्टेशन पर उतार दिया गया। इधर, सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही बाइक सवारों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed