फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 new police station will be in jhansi

झांसी में 12 थाने और बनेंगे

Thu, 14 Jul 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
12 new police station will be in jhansi
police station, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। जनसंख्या व रिहायशी इलाके में तेजी से हो रहे विस्तार की वजह से पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कत हो रही है। इसकी वजह से प्रदेश के आला अधिकारियों ने 1495 नये थाने बनाने का फैसला लिया है। झांसी में 12, ललितपुर व जालौन में आठ-आठ नए थाने बनाए जाने हैं। इसके लिए शासन ने पुलिस अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

डीआईजी शरद सचान ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के 891 और देहाती क्षेत्रों के 2067 थाने हैं। बढ़ती जनसंख्या और रिहाइशी इलाकों की वजह से काफी समय से नए थाने बनाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। दिन पर दिन अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ने से पुलिस के सामने काफी मुश्किलें आ रही हैं। थानों के एरिया इतने बड़े हैं कि पुलिस को मौके पर पहुंचने में काफी वक्त लग जाता है। खास तौर पर बुंदेलखंड में थानों का क्षेत्रफल इतना बड़ा है कि सही तरह से गश्त करना मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि एडीजी क्राइम ने 30 जून को पत्र भेजकर कहा है कि प्रदेश में 1463 नए थाने बनाए जाने हैं, जिनमें से देहात में 1023 और शहर में 440 थाने बनेंगे। उन्होंने बताया कि झांसी, ललितपुर व जालौन में 28 थाने बनाए जाने हैं। इसके लिए संबंधित पुलिस कप्तानों को पत्र भेजकर स्थान और प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


क्या है मानक
शहरी क्षेत्र में 50 हजार की जनसंख्या पर एक थाने का होना बेहद जरूरी है।
देहात में 113 वर्ग मील एरिया अथवा 75 से एक लाख की आबादी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed