फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 heart attack patients, five brain hemorrhage and paralysis patients reached the medical college.

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक के 12, ब्रेन हैमरेज और लकवा के पांच रोगी पहुंचे

Mon, 30 Dec 2024 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
12 heart attack patients, five brain hemorrhage and paralysis patients reached the medical college.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। तापमान में गिरावट की वजह से ठिठुरन बढ़ने लगी है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, ब्रेन हैमरेज और लकवा के रोगियों की संख्या मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और निजी अस्पतालों में बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में रविवार को हार्ट अटैक के 12, ब्रेन हेमरेज और लकवा के पांच रोगी पहुंचे। वहीं, निजी अस्पतालों में हार्ट अटैक के रोगियों की संख्या में 10-11 तक पहुंच गई है।
डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी में बेतरतीब दिनचर्या से हार्ट अटैक रोगियों की संख्या बढ़ गई है। सर्दी से नसें सिकुड़ (वासोकोनस्ट्रिक्शन) जाती हैं। रक्त का प्रवाह भी प्रभावित हो जाता है। ऊपर से पसीना नहीं आता, जिससे खून में सोडियम क्लोराइड (नमक) बढ़ने से खून और गाड़ा हो जाता है। नसें सिकुड़ने और खून का प्रवाह प्रभावित होने से ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है। इससे हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। बुजुर्ग ही नहीं, युवाओं को भी सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन

0- सर्दी में बढ़ रहा शुगर का स्तर

चिकित्सकों ने बताया कि सर्दी में शुगर का लेवल तेजी से बढ़ जाता है। इसकी वजह सैर व व्यायाम बंद या कम होना और खानपान की मात्रा बढ़ना है। शुगर रोगियों को खानपान संयमित रखने के साथ सूर्य निकलने के बाद सैर व व्यायाम करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




0- सर्दी में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

- धूप निकले तो सैर करने के लिए जरूर जाएं

- नमक की मात्रा कम करें, वसा से परहेज करें



0-वर्जन



फोटो....

ठंड की वजह से इमरजेंसी में रोजाना 10-12 रोगी पहुंच रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों की संख्या बढ़ी है। सर्दी में सतर्कता ही हार्ट अटैक से बचा जा सकता है। - डॉ. राम बाबू सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक मेडिकल कॉलेज




0- फोटो....

सीने में जलन और हल्का दर्द जरूरी नहीं कि गैस की वजह से हो। इसलिए टालमटोल करने के बजाय नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। - डॉ. निर्देश जैन, कार्डियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed