फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 gowansh dead for truck accident

हाईवे पर ट्रकों से कुचलने से 12 गोवंश की मौत

Thu, 22 Sep 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
12 gowansh dead for truck accident
पूंछ। बुधवार को झांसी-हाईवे पर बैैैैैैैैैैैैैैठे 12 गोवंश की ट्रकों से कुचलने से मौत हो गई। मरने से पहले गोवंश घंटों घायलावस्था में सड़क पर तड़पते रहे, परंतु किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। बाद में उन्हें सड़क किनारे दफना दिया गया। घटना से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाओं में गोवंशों की मौत हो रही है। बावजूद, बचाव के कोई प्रभावी उपाय नहीं किए जा रहे हैं। इसी तरह की एक घटना में सेसा में नर्सरी के पास सड़क पर बैठे गोवंशों को वहां से गुजरे ट्रकों ने कुचल दिया, जिससे वे घायल हो गए। गोवंश घायलावस्था में घंटों सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन उनकी सुध लेने कोई नहीं पहुंचा। इससे वाहनों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौत के बाद गोवंशों को जेसीबी की मदद से सड़क किनारे दफना दिया गया। गोवंशों के लिए सरकार की ओर से गोशालाओं का निर्माण किया गया है, लेकिन उनमें पर्याप्त भूसा नहीं है। खेतों में तारों की फेंसिंग है। ऐसे में गोवंश सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने गोवंश की सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed