फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 criminal list is open in distric

जिले के बारह अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

Tue, 11 Aug 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
12 criminal list is open in distric
झांसी। कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना के बाद अपराधियों पर लगातार पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने जिले के बारह अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली है। इसके लिए संबंधित थाने की पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कानपुर के बिकरू में पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद जिले के बदमाश रडार पर आ चुके हैं। सभी की फाइलों को खंगालकर उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने जिले के बारह शातिर अपराधी कोतवाली के मुकरयाना निवासी जाकिर, मुकरयाना निवासी भोला उर्फ लइकउद्दीन, राई का ताजिया निवासी यूसुफ, थान पूंछ के रामजी मंदिर के पास निवासी राहुल यादव, थाना मऊरानीपुर के परिवारीपुरा निवासी राजेंद्र सराफ व थाना मऊरानीपुर के छिपियत निवासी गोपाल छीपा व थाना सीपरी बाजार क्षेत्र निवासी गुलशन यादव समेत अन्य लोगों पर हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिले के कई और सक्रिय बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही शिकंजा कसा जाना है। थानेदारों को हिस्ट्रीशीटरों की वर्तमान लोकेशन पता करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी निगरानी करने के साथ ही जानकारियां भी पुलिस जुटाएगी। दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed