{"_id":"59691c0c4f1c1b1e0d8b475c","slug":"117-students-left-in-msc-chemistry","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएससी केमिस्ट्री में 117 छात्रों ने छोड़ी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएससी केमिस्ट्री में 117 छात्रों ने छोड़ी काउंसलिंग
amarujala
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
bu jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कैंपस और कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दूसरे दिन एमएससी केमिस्ट्री में 117 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग छोड़ दी। वहीं, होम साइंस, ड्राइंग एंड पेंटिंग, एमएफसी, एमएई, एमए इंग्लिश, पीजीडीएम कोर्सों का बहुत बुरा हाल रहा। इनमें से कुछ कोर्सों में तो दो से तीन विद्यार्थी ही काउंसलिंग के लिए पहुंचे।
शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा के साथ ही सीधे प्रवेश वाले कोर्सों की भी काउंसलिंग शुरू हो गई। प्रवेश परीक्षा वाले कोर्स एमएससी बॉटनी की 280 सीटों के लिए पंजीकृत 192 विद्यार्थियों में 133 काउंसलिंग कराई। वहीं, एमएससी केमिस्ट्री की 430 सीटों के लिए पंजीकृत 318 में 201 ने और बीएससी एग्रीकल्चर के एक से 300 रैंक वाले 270 विद्यार्थियों ने काउंसलिंग कराई। सीधे प्रवेश वाले कोर्सों में एमएससी होम साइंस की 60 सीटें के लिए पंजीकृत 33 छात्र-छात्राओं में 11 काउंसलिंग कराने पहुंचे। इसी प्रकार एमए होम साइंस की 30 सीटों को पंजीकृत 12 छात्रों में तीन, बीएससी होम साइंस की 60 सीटों को पंजीकृत छह में दो, एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग की 60 को पंजीकृत छह में चार विद्यार्थियों ने काउंसलिंग कराई। एमएफए की 30 सीटों के 34 आवेदक में 26, बीएफए की 120 सीटों के 41 आवेदक में 26, एमए मास कॉम की 50 सीटों के 34 आवेदक में 16, बीए मास कम्यूनिकेशन की 60 सीटों के 45 आवेदक में 26, पीजीडीएम की 20 सीटों के छह आवेदक में दो, एमए इंग्लिश की सीटों 40 के 16 आवेदक में 9, एमएई की 40 सीटों के 18 आवेदक में 8, एमएफसी की 60 सीटों के 8 आवेदक में 6 ही काउंसलिंग कराने पहुंचे। एमकॉम की 40 सीटों के 50 आवेदकों में 24, एमए हिंदी की 60 सीटों के 15 आवेदकों में 10, एमलिब की 60 सीटों के 28 आवेदकों में 23, बीलिब की 80 सीटों के 47 आवेदकों में 27, एमएसडब्ल्यू की 60 सीटों के 20 आवेदकों में 13, एमए एजूकेशन की 20 सीटों के 27 आवेदकों में 7 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई।
बॉक्स..
आज इन कोर्सों की काउंसलिंग
प्रवेश परीक्षा वाले एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बायोमेडिकल साइंस, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी इनवॉयरमेंटल साइंस, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की साइंस ब्लॉक, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएससी फिजिक्स की मास कम्यूनिकेशन विभाग, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी की फूड टेक विभाग, एमएससी जूलोजी की आईटी बिल्डिंग में शनिवार को काउंसलिंग होगी। एमएससी एग्रीकल्चर के 301 से 600 रैंक तक के अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इसी तरह, सीधे प्रवेश वाले विषयों बीपीईएस की इंडोर स्टेडियम, बीएससी ऑनर्स बायोकेमिस्ट्री, बायोमेडिकल साइंस, बायोटेक्नोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी की साइंस ब्लॉक, बीएससी ऑनर्स फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की फूड टेक विभाग, बीएससी ऑनर्स जियोलॉजी की अर्थसाइंस विभाग, पीजी डिप्लोमा इन फॉरेंसिक साइंस की काउंसलिंग साइंस ब्लॉक में आज होगी। एमएससी जियोलॉजी के विद्यार्थियों का दस्तावेज सत्यापन भी शुक्रवार को होगा।