फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   17 ग्राम पंचायतों के बैंक खातों पर रोक

17 ग्राम पंचायतों के बैंक खातों पर रोक

Mon, 06 May 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
17 ग्राम पंचायतों के बैंक खातों पर रोक
17 ग्राम पंचायतों के बैंक खातों पर रोक
विज्ञापन


झांसी। शौचालय निर्माण न होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिले की 17 ग्राम पंचायतों के बैंक खातों पर रोक लगा दी है। शौचालय निर्माण शुरू होने पर ही इन खातों से पैसा निकाला जा सकेगा।
शौचालय निर्माण की प्रगति का पता लगाने के लिए जनवरी में बेस लाइन सर्वे हुआ था। इसमें 31 हजार ऐसे लोग पाए गए थे, जो शौचालय निर्माण से छूट गए थे। ऐसे सभी लोगों के लिए शौचालय निर्माण के लिए फरवरी में ग्राम पंचायतों को पैसा उपलब्ध कराया गया था। प्रत्येक शौचालय के बारह हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी लेकिन, हाल ही में हुई इसकी समीक्षा में सत्रह ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की प्रगति शून्य पाई गई। इनमें मऊरानीपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत रेवन, ढकरवारा व हरपुरा, गुरसराय की बरोनी, बिरोना, चाकरी, धवारी, निपान, राजापुर, बामौर की अरजरा, घटिया, गोकल व रियान, मोंठ की फतेहपुर और बड़ागांव ब्लाक की ग्राम पंचायत रुंदकरारी व परवई शामिल हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अष्ट प्रकाश त्रिपाठी की ओर से इन ग्राम पंचायतों से संबंधित बैंकों को इसकी सूचना दे दी गई है। शौचालय निर्माण में प्रगति होने पर ही ग्राम पंचायतों के खातों से पैसा निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन


पानी के लिए निकाल सकेंगे पैसा
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए इन ग्राम पंचायतों को पानी के लिए पैसा निकालने की छूट दी गई है। ग्राम पंचायतें हैंडपंप, पाइप पेयजल योजना व कुएं आदि की मरम्मत के लिए पैसा निकाल सकेंगे। एक सप्ताह में पच्चीस हजार रुपये से अधिक रकम नहीं निकाली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed