फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मतदेय स्थल के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे मतदाता

मतदेय स्थल के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे मतदाता

Sun, 21 Apr 2019 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
मतदेय स्थल के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे मतदाता
मतदेय स्थल के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे मतदाता
विज्ञापन

झांसी। मतदेय स्थल पर मतदाता मोबाइल लेकर अंदर नहीं जा सकेगा। इसके अलावा पोलिंग एजेंट भी अपने पास मोबाइल नहीं रख पाएंगे। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की सामान्य प्रेक्षक डा. रेणु एस फुलिया ने माइक्रोआव्जर्वर के प्रशिक्षण के दौरान दी।

पैरा मेडिकल कालेज में आयोजित प्रशिक्षण में उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन लोकतंत्र का महा त्योहार है। हम सभी इसमें सहयोगी बनें और इसे सफल बनाएं। आप सभी आयोग के लिए कार्य कर रहे हैं। ये एक बेहद गंभीर दायित्व है। मतदेय स्थल की समस्त कार्यवाही को आब्जर्व करते हुए रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराएं। यदि कहीं कोई गड़बड़ी है, तो तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन


मतदान प्रभावित होने पर पुलिस का सहयोग लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें। वोटिंग कंपार्टमेंट में मतदाता के अलावा अन्य कोई नहीं जा पाए। ये ऐसी जगह बनाया जाए, जहां से मतदान की गोपनीयता भंग न हो। मतदान का समय हो गया है और बूथ पर वोटरों की लाइन लगी है, तो सभी वोटरों के वोट जरूर डलवाएं। कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे, ये सुनिश्चित जरूर किया जाए। प्रशिक्षण के बाद सभी माइक्रोऑब्जर्वर पोस्टल बैलेट या ईडीसी लेकर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। इस मौके पर गरौठा के सामान्य प्रेक्षक एनबीएस राजपूत, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, एडीएम बी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed