फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मंडलायुक्त ने समीक्षा में कसे अफसरों के पेच-Cordination

अस्पताल में एक्सपायर दवा मिली तो डॉक्टर पर होगा मुकदमा: मंडलायुक्त

Wed, 09 Jan 2019 01:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 09 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने समीक्षा में कसे अफसरों के पेच-Cordination
प्रतीकात्मक तस्वीर
मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने निर्देश दिए हैं कि अस्तपाल में कालातीत (एक्सपायरी) दवा मिलती है तो चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का कार्य मंडल में संतोषजनक नहीं होने पर नाराजी व्यक्त की और पंजीकरण कम होने पर आयुष्मान मित्र को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन में समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जल निगम की पाइप पेयजल योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं है।

फरवरी से पेयजल समस्या होगी, लोगों को इससे कैसे राहत दी जाए, इसकी कार्ययोजना बनाएं। यदि जल निगम हैंडपंप स्थापित नहीं कर सकता तो यूपी एग्रो से काम कराएं। मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण व बैठक को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर लें। आईजीआरएस के निस्तारण का शत- प्रतिशत प्रयास किया जाए। चिकित्सक सही समय पर अस्पतालों में पहुंचें। डीएम/सीडीओ भ्रमण कर सुनिश्चित कर लें। सीएचसी/ पीएचसी, जिला अस्पताल में एक्सपायरी दवाएं मिलती हैं तो चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। बाहर की दवाएं लिखने पर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में लापरवाही क्षम्य नहीं है। मंडल में 12383 गोल्डन कार्ड वितरित किए गए हैं। इसके सापेक्ष कम लोगों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि 15 दिन में एमआर टीकाकरण 90 प्रतिशत हो जाना चाहिए। 14 वें वित्त आयोग के जो कार्य प्रस्तावित हैं, उन्हें प्रारंभ किया जाए। झांसी में जल निगम की चार परियोजना हैं, जो अभी 50-60 प्रतिशत पूर्ण हो सकी हैं। प्रत्येक दशा में मार्च तक योजना पूर्ण कर पेयजलापूर्ति सुचारु करें। जालौन की प्रगति बेहद असंतोषजनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शौचालय रिपोर्ट में शत-प्रतिशत पूर्ण बताए गए, जबकि मौके पर मात्र गड्ढा खुदा मिला या दीवारें बनी मिली हैं, यह स्थिति ठीक नहीं है। एमआईएस फीडिंग व जियोटेगिंग में सुधार लाएं। उन्होंने ग्रामों में मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना में अधिक से अधिक लाभार्थियों के चयन के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई, महिला हेल्पलाइन, पंचायतराज, पेंशन, बेसिक शिक्षा, पशुपालन, विद्युत विभाग, ओडीओपी सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।


कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जेलों का निरीक्षण करने, पटाखा कारखानों का निरीक्षण करने और गोकशी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, जालौन डॉ. मन्नान अख्तर, ललितपुर मानवेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी निखिल टी. फुंडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed