{"_id":"5b6df9b34f1c1b9d3e8b650f","slug":"11533934003-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद समिति की बैठक-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद समिति की बैठक-City
Updated Sat, 11 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवेदनशीलता के साथ काम करें अफसर
- विधान परिषद की समिति के सभापति ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति पुष्पराज जैन ने कहा कि अधिकारी संवेदनशील ढंग से विकास कार्य करें। योजनाओं का लाभ सीधे पात्र को मिले। अपराध रोके जाएं और घटित अपराधों पर तत्काल कार्रवाई हो। यह बात उन्होंने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक में कही।
कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में पुष्पराज जैन ने कहा कि स्कूलों में दिए जाने वाले भोजन व अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए जिले में टेस्टिंग लैब खोलने का सुझाव शासन को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण गृह व महिला सुधार गृहों की लगातार जांच की जाए और जांच के समय महिला होमगार्ड टीम के साथ जरूर हो।
इस दौरान समिति ने लंबित प्रकरणों को भी देखा। साथ ही आबकारी विभाग और वाणिज्य कर विभाग की वसूली की भी जानकारी ली। बैठक में एमएलसी रमा निरंजन, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, एसएसपी विनोद कुमार सिंह, सीडीओ निखिल फुंडे, एडीएम हरीशंकर मौजूद रहे।