{"_id":"5b6afd974f1c1b61508b7bde","slug":"11533738391-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा घर पर हो रहा कब्जा-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा घर पर हो रहा कब्जा-Cordination
Updated Wed, 08 Aug 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचरा घर पर कब्जा, बना जुआ का अड्डा
- बदमाश बनाते हैं वारदात की रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वार्ड 38 अलीगेाल द्वितीय में मोहल्ला भैरों खिड़की स्थित ऋषिकुंज स्कूल के पीछे बने नगर निगम के कचरा घर पर अवैध कब्जा हो रहा है। कचरा घर के चारों और ईंटा रखकर घेरा जा रहा है। रात में अराजकतत्व ईंटों की आड़ में जुआ खेेलते हैं तथा कुछ लोग वारदात को अंजाम देने की रणनीति बनाते हैं। मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।
ऋषिकुंज स्कूल के पीछे नगर निगम का कचरा घर है। यहां पर मोहल्ले भर का कचरा इकट्ठा होता है, लेकिन कुछ दिनों से कचरे घर पर कुछ लोगों की नजर लगी हुई है, जिससे कचरा घर पर धीरे- धीरे अवैध कब्जा हो रहा है। शिकायत में बताया गया कि नजूल की इस जमीन को घेर कर कुछ लोगों ने ईंटा रख दिए हैं, जिससे सफाई नहीं हो पा रही है। यहां पर दिन में जुआरियों का जमघट रहता है। यदि कोई विरोध करता है तो यह लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। कुछ बैंड बाजे वालों के अपनी ट्रालियां यहां पर टिका दी हैं, जिससे कचरा घर दिन भर घिरा रहता है। पिछले दिनों मोहल्ले के एक व्यक्ति ने कचरा घर पर कब्जा की शिकायत आईजीआरएस में की थी, लेकिन इसे रफादफा कर दिया गया। साथ ही शिकायत करने वाले को धमकाया गया, जिससे वह बहुत भयभीत है। पूर्व पार्षद शफीक मकरानी से भी शिकायत की गई, पर कोई फायदा नहीं हुआ। शिकायती पत्र पर आलोक सिंह समेत अन्य के हस्ताक्षर हैं।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश बाबू गौतम ने बताया कि कचराघर पर ऐसी कोई शिकायत नहीं है, फिर भी यदि कोई कब्जा कर रहा है तो उसे बेदखल किया जाएगा।