{"_id":"5b0979c34f1c1b896e8b4c56","slug":"11527347651-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटिक्स: चंद्रपाल सिंह-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटिक्स: चंद्रपाल सिंह-City
Updated Sat, 26 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो
झूठ के दम पर मोदी ने चार साल गुजारे: चंद्रपाल
- राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती पर किए तीखे प्रहार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने चार साल झूठ बोलकर सफलता के साथ पूरे कर लिए हैं। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्रीय मंत्री उमा भारती पर भी तीखे प्रहार किए।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार तो मिटा नहीं। सरकार यह भी नहीं बता पा रही है कि कितने नोट बदले गए? जीएसटी लगाकर व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी और वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ गई। रिफाइनरी उद्योगपतियों को अपरोक्ष रूप से फायदा पहुंचाने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। अधिकांश किसानों के कर्जे अभी तक माफ नहीं हो सकें।
उन्होंने क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने तीखे प्रहार करते हुए कहा कि उनके केंद्रीय मंत्री बनने से न तो पहूज नदी साफ हुई और न ही केन-बेतवा नदी गठजोड़ का काम शुरू हो सका। वह जहां रहती हैं, वहां का लक्ष्मी तालाब भी साफ नहीं हो पाया है। उनकी कॉलोनी तक जाने वाली गल्ला मंडी रोड सबसे ज्यादा बदहाल है। प्रभारी मंत्री ग्वालियर रोड क्रासिंग और ललितपुर रोड क्रासिंग पर ओवरब्रिज स्वीकृति की बात कह रहे हैं, लेकिन प्रमाण कोई नहीं दिखाया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत वेग मौजूद रहे।