फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   विजिलेंस जांच पर उठाए सवाल, पीआईएल दाखिल -Lalitpur

विजिलेंस जांच पर उठाए सवाल, पीआईएल दाखिल -Lalitpur

Fri, 15 Feb 2019 08:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस जांच पर उठाए सवाल, पीआईएल दाखिल -Lalitpur
विजिलेंस जांच पर उठाए सवाल, पीआईएल दाखिल
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही विजिलेंस जांच में कई सवाल उठाते हुए पीआईएल दाखिल की गई है। इसमें समय से जांच नहीं होने और बीयू द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद कोर्ट ने बीयू से जवाब मांगा है। इस पर जांच से जुड़े सभी दस लोगों से बीयू ने पक्ष मांग लिया है। अब बीयू कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा।

बीयू के जूनियर इंजीनियर अंबरीश गौतम ने शासन से 76 बिंदुओं को लेकर शिकायत की थी। इसमें फर्जी नापजोख, सर्विस टैक्स व लेबर सेस की कटौती न करना, ठेकेदारों की सुरक्षा धनराशि की कटौती नहीं करना, फाइलों के पेज बदलकर फर्म को भुगतान करने समेत भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाए थे। इस पर शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए थे। जनवरी 2018 में विजिलेंस जांच शुरू हुई थी। हाल ही में हाईकोर्ट में फराग उल वली ने एक पीआईएल दाखिल की है। सूत्रों ने बताया कि इसमें समय से जांच नहीं होने और बीयू द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इस पर कोर्ट ने बीयू से पक्ष मांगा। कुलसचिव ने जांच से जुड़े सभी दस अधिकारी, कर्मचारियों से 14 फरवरी तक सुसंगत अभिलेखों के साथ उपलब्ध होने के निर्देश दिए थे। इनमें कुछ पूर्व में तैनात रहे अधिकारी भी शामिल हैं। निर्धारित समयावधि में आख्या प्राप्त न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी थी। कुलसचिव राम प्रकाश ने बताया कि जांच से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारियों का पक्ष प्राप्त हो गया है। अब वकील के माध्यम से बीयू कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed