फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   प्रधानमंत्री इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Fri, 15 Feb 2019 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अरब रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
- डिफेंस कॉरिडोर: इसकी अनुमानित लागत अभी तय नहीं है। 3025.348 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। दस गांवों की जमीन अधिग्रहण करने के लिए 430.31 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं, जिसमें झांसी जिला के लिए 328 करोड़ रुपये शामिल हैं।
- रेल सवारी डिब्बा कार्यशाला: इस पर 454 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कारखाना रेलवे परिसर में 135 एकड़ जमीन पर स्थापित होगा। यह परियोजना झांसी और आसपास के लोगों को रोजगार का बड़ा माध्यम बनेगी, क्योंकि रेल डिब्बों के स्क्रैप से कई लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

- झांसी- खैरार- मानिकपुर व भीमसेन- खैरार रेल लाइन का दोहरीकरण: इस पर 4329.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना के अंतर्गत 42 बड़े पुल और 456 छोटे पुल शामिल हैं। दोहरी रेल लाइन बन जाने से झांसी-खजुराहो के बीच महोबा और झांसी-कानपुर के बीच खैरार पर इंजन रिर्वस नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- झांसी महानगर पेयजल पुनर्गठन योजना फेज-2: इस पर 600.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अमृत योजना के अंतर्गत 60 वार्डों की पेयजल व्यवस्था को 29 जोन में विभिक्त किया गया है। माताटीला बांध से कच्चे पानी को बबीना में शुद्ध कर करीब छह लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल मिलेगा।

- बुंदेलखंड क्षेत्र में पाइप पेयजल योजना: इस पर 9021.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना के अंतर्गत यमुना, बेतवा, केन, मंदाकिनी, जामनी और धसान नदी के पानी को गांवों में पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। इससे बुंदेलखंड के सातों जिलों के 2429 गांवों के 44 लाख आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed