फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हर मदरसों मे होगा घ्वजारोहण-City

हर मदरसों मे होगा घ्वजारोहण-City

Sun, 12 Aug 2018 04:16 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
हर मदरसों मे होगा घ्वजारोहण-City
फोटो....
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों पर लहराएगा तिरंगा
- सभी 410 मदरसों में ध्वजारोहण की हो रही तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाता है। जिले के 410 मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का फतवा जारी कर दिया गया है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जिले में पांच अनुदानित और 343 गैर अनुदानित मदरसे हैं। इसके अलावा दीनी तालीम के सात मदरसे और 55 मकातिब (प्राइमरी) हैं, जहां छात्र- छात्राओं को दीनी तालीम दी जाती है। अभी तक कुछ मदरसे स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा नहीं फहराते थे, लेकिन कोर्ट के आदेश और मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा जारी फतवा का असर दिखाई दे रहा है। सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। साफ- सफाई और रंगाई- पुताई का काम शुरू हो गया है। मदरसा संचालकों ने झंडारोहण में सभी छात्र-छात्राओं को उपस्थित रहने के लिए खासतौर पर हिदायत दी है तथा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का मकसद छात्र-छात्राओं को समझाया गया है। पहली बार कोतवाली के नजदीक मदरसा इस्लामियां दावतुल कुरआन लिल बनात में ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुफ़्ती साबिर कासमी ने कहा कि हिंदुस्तान हमारा वतन है। इस मुल्क को हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाईयों ने मिलकर आजाद कराया था। स्वतंत्रता दिवस जश्न-ए-आजादी का दिन है। हर मदरसे में तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम स्वतंत्रता दिवस को जश्न के रूप में मनाएंगे, क्योंकि यह जश्न- ए- आजादी का दिन है। मदरसे पर झंडारोहण के वाद दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे।
- मुहम्मद ताहा, छात्र

इस दिन हमारा देश आजाद हुआ था। यह छुट्टी का दिन होता है। मदरसे में तिरंगा फहराकर घूमने जाएंगे। इन दिन को यादगार बनाएंगे।
- मुहम्मद अनस, छात्र

मदरसे में तिरंगा फहराया जाएगा। यह आजादी का दिन है। इस दिन मम्मी-पापा और भाइयों के साथ पिकनिक पर जाएंगे। खेलकूद के साथ खूब मजे करते हैं।
- अल्फिया सैय्यद, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed