{"_id":"5b6df9b54f1c1b827d8b7bcc","slug":"111533934005-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन कार्यक्रम-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन कार्यक्रम-City
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
90 को मिली टूल किट, 30 को जॉब प्रमाणपत्र
- ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के तहत हुई समिट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार को ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत समिट का आयोजन किया गया, जिसमें 90 प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट दी गईं, जबकि 30 को नर्सिंग जॉब प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी हुआ।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा ने कहा कि छोटे से छोटे कारीगर का सम्मान मुख्यमंत्री का लक्ष्य है, ताकि उनकी विकास में भागीदारी सुनिश्चित हो। श्रम और सांस्कृतिक विरासत के सम्मान से ही प्रदेश और देश की तरक्की होगी। इस दौरान लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक जनपद एक उत्पाद योजना की समिट का सीधा प्रसारण हुआ। उल्लेखनीय है कि लखनऊ में आयोजित समिट में झांसी के भी तीस कारोबारियों ने हिस्सा लिया। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत झांसी का चयन सॉफ्ट टॉयज के लिए हुआ है।
इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, सीडीओ निखिल फुंडे आदि मौजूद रहे।