फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पहली बार हॉकी प्रीमियर लीग खेलेगा झांसी का खिलाड़ी -City

पहली बार हॉकी प्रीमियर लीग खेलेगा झांसी का खिलाड़ी -City

Fri, 06 Jul 2018 09:00 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
पहली बार हॉकी प्रीमियर लीग खेलेगा झांसी का खिलाड़ी -City
फोटो..
विज्ञापन

हेडिंग एक: पहली बार हॉकी प्रीमियर लीग खेलेगा झांसी का खिलाड़ी
हेडिंग दो: हॉकी प्रीमियर लीग में गोल दागेगा शहर का सौरभ
- बंगलूरू में होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता
- फोर्टिस क्लब की टीम में हुआ शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता हॉकी प्रीमियर लीग में पहली बार शहर का जूनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सौरभ आनंद खेलेंगे। बंगलूरू में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए फोर्टिस क्लब ने सौरभ को अपनी टीम में शामिल किया है।

बंगलूरू में नौ से 29 जुलाई तक हॉकी प्रीमियर लीग चलनी है। लीग के लिए देश भर से अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों ने बोली लगाकर खरीदा है। यह प्रतियोगिता आईपीएल सरीखे ही होती है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि हॉकी प्रीमियर लीग में पहली बार झांसी का खिलाड़ी खेलता दिखाई देगा। फोर्टिस क्लब ने नई बस्ती आशिक चौराहा निवासी जूनियर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सौरभ आनंद को अपनी टीम में शामिल किया है। सौरभ वर्ष 2016-17 में बांग्लादेश के ढाका में आयोजित 18 वर्षीय जूनियर एशियायी हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने विजेता बनकर स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, वर्ष 2017-18 में नई दिल्ली में हुई खेलो इंडिया अभियान अंतर्गत हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया। मई 2018 में भोपाल में हुई राष्ट्रीय जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में यूपी टीम की तरफ से खेले। इस प्रतियोगिता में टीम चौथे स्थान पर रही। वर्ष 2018 में सैफई में राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में यूपी टीम की तरफ से हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में यूपी टीम विजेता का खिताब जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सौरभ के चयन पर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत के मंत्री संजीव सरावगी, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी हिकमतउल्ला, अशोक ओझा, अश्विनी शुक्ला, कैलाश कुशवाहा, अमित गुप्ता, बृजेश कुशवाहा, समशेर आदि ने खुशी जताई। वहीं, उद्यमी अभिषेक भार्गव ने सौरभ को पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed