फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बेकाबू कार की छह लोग आए चपेट में, घायल-City

बेकाबू कार की छह लोग आए चपेट में, घायल-City

Tue, 05 Dec 2017 09:25 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार की छह लोग आए चपेट में, घायल-City
फोटो
विज्ञापन

बेकाबू कार की चपेट में आकर छह जख्मी, चालक को पीटा
- जेल चौराहे के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जेल चौराहे के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लहराने लगी और इस बीच उसकी चपेट में आकर छह लोग जख्मी हो गए। गुस्साए लोगों ने कार चालक को पीटा और उसे नवाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।
ग्वालियर रोड होमगार्ड ट्रेनिंग के पास ऋतु विहार कालोनी निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी महेंद्र चंद्र तिवारी अपने स्कूटर से मुख्य डाकघर में किसी काम से जा रहे थे। इलाइट चौराहे से जेल चौराहे जाने वाले मार्ग पर पुलिस लाइन के पास पीछे आ रहे एक कार सवार ने उनको टक्कर मार दी। वह गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक घबरा गया और उसने कार की गति बढ़ा दी। इससे कार अनियंत्रित हो गई और चाट के ठेले से जा टकराई। चाट वाले पाल कालोनी निवासी जितेंद्र कुमार जख्मी हो गए। इसके बाद कार की चपेट में आकर फुटपाथ के पास दुकानों पर खरीदारी कर रहे टहरौली के घुरइया गांव निवासी होमगार्ड केशर खान, बेरवई निवासी सुनील कुमार व ईसाई टोला निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद भीड़ ने कार चालक को उतारा और उसकी जमकर खबर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को चालक को सौंप दिया गया। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पता चला है कि कार चालक तिलक गुवाहाटी का रहने वाला है। वह इंदौर के एक व्यक्ति की कार चलाता है। वह इलाहाबाद बैंक के पास एक शादी समारोह में अपने मालिक के परिवार को लेकर आया है। हादसे के पहले वह शादी में आए एक रिश्तेदार को स्टेशन पर छोड़कर घर लौट रहा था। इसी तरह मंगलवार के तड़के चित्रा चौराहे के पास एक कार नंबर यूपी 93 एएक्स 7186 सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के डिवाइडर से टकरा गई। कार पर पुलिस लिखा है। सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने बताया कि कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी नाम पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed