{"_id":"59ff3c314f1c1bcf538bb064","slug":"111509899313-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव- बसपा आज घोषित कर सकती है टिकट-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव- बसपा आज घोषित कर सकती है टिकट-City
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैग - चुनाव
---------
सामाजिक संतुलन पर बसपा की माथापच्ची
- पालिका और पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों की सूची आज संभव
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नगर निकाय चुनाव में टिकट घोषित करने के लिए बहुजन समाज पार्टी सामाजिक संतुलन बनाने में माथापच्ची कर रही है। इस कारण टिकट घोषित नहीं हो पा रहे हैं।
नामांकन के दो दिन निकल गए। अभी तक केवल समाजवादी पार्टी ने ही नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी के प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाने के कारण उनका चुनाव प्रचार तेज हो गया है, लेकिन बाकी पार्टियां अभी असमंजस में हैं। नामांकन के दो दिन बीत चुके हैं और प्रत्याशी तय नहीं होने के कारण पार्टियों में असमंजस है। दरअसल, जिले की 13 नगर निकायों में से चिरगांव नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित और नगर पालिका बरुआसागर सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। बाकी सभी सीटें सामान्य हैं। इस कारण इन सीटों पर सामान्य वर्ग के दावेदार अधिक होने के कारण माथापच्ची हो रही है। दूसरी ओर, पार्टी सामाजिक संतुलन में विश्वास रखती है, इसलिए पार्टी सभी वर्गों के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारना चाहती है।
जिला प्रभारी भूपेंद्र आर्या ने बताया कि नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों की सूची आज सोमवार को जारी हो सकती है। टिकट देने में सामाजिक संतुलन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम पार्षद के प्रत्याशियों की सूची एक दिन जारी होने की संभावना है।
कांग्रेसी दावेदार बेचैन, नहीं जारी हुई सूची
झांसी। कांग्रेस में भी पार्षद के पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हो सकी। दरअसल यह सूची महापौर पद के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन की सहमति के बाद ही जारी होनी है। वह पार्टी कार्यालय में ज्यादा समय नहीं दे सके और इस कारण सूची अटक गई।
विज्ञापन
कांग्रेस ने पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम बहुत पहले फाइनल कर दिए थे। संभावित प्रत्याशियों को संकेत दे दिए गए थे कि अपनी तैयारियां कर लें, ताकि नामांकन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। इन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा आज रविवार को होनी थी। इसलिए पार्टी कार्यालय में दावेदारों की भीड़ लगी थी। महापौर प्रत्याशी भी आ गए थे, लेकिन पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो सकी। शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने बताया कि दिन भर प्रत्याशी के साथ घूमते रहे। समर्थकों के यहां आना- जाना लगा रहा। इस कारण सूची घोषित नहीं हो सकी। सूची जल्द घोषित हो जाएगी।