{"_id":"5985dcfc4f1c1b24398b4a21","slug":"111501945084-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविक एमीनिटीज- महापौर ने की निर्माण कामों की समीक्षा-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविक एमीनिटीज- महापौर ने की निर्माण कामों की समीक्षा-City
Updated Sat, 05 Aug 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविक एमीनिटीज
------------------
कार्यों की धीमी रफ्तार, विकास की दरकार
सब हेड: समीक्षा बैठक में महापौर ने जताई नाराजगी, कहा जल्द पूरे करें काम
क्रासर
घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदार ने नहीं लिया नोटिस, अब घर पर चस्पा होगा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गति धीमी होने के कारण महानगर का विकास थमा हुआ है। जनकार्य विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर ने इस पर नाराजगी जताते हुए जल्द कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। घटिया सड़क निर्माण करने पर एक ठेकेदार द्वारा नोटिस रिसीव नहीं करने पर उन्होंने घर के बाहर चस्पा करने और ठेकेदार के सभी कार्यों का भुगतान रोकने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान पता चला कि वार्ड 06 नैनागढ़ और 28 नैनागढ़ दक्षिण द्वितीय में डामर की सड़कें 15 लाख रुपये से बनाई गई थीं, लेकिन यह सड़कें बनने के बाद ही उखड़ने लगी थीं। इसी तरह वार्ड 16 ईसाईटोला द्वितीय और 22 ईसाई टोला प्रथम में किए गए कार्यों में क्वालिटी खराब होने की शिकायत मिली थी। इस पर ठेकेदार गर्ग ट्रेडिंग कंपनी को नोटिस जारी कर घटिया सड़कों के निर्माण का कारण पूछा था, लेकिन 29 जुलाई से लेकर अब तक ठेकेदार ने नोटिस रिसीव नहीं किया, जबकि नोटिस दो बार भेजा जा चुका है। महापौर ने निर्देश दिए कि यदि ठेकेदार नोटिस नहीं ले रहा है तो उसे मकान पर चस्पा कर दिया जाए। साथ ही उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाए। यदि इसके बाद भी ठेकेदार नोटिस रिसीव नहीं करता है तो उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाए।
उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजी व्यक्त की और जीवनशाह तिराहे का कायाकल्प कराने, सम्राट होटल के पास नाले का निर्माण, वार्ड 47 खंडेराव गेट बाहर सामुदायिक शौचालय का निर्माण और अमृत योजना के अंतर्गत पार्कों का निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता एके शर्मा, जेई एमएल त्रिपाठी, एमके जैन, अवधेश कुमार, प्रदीप खरे, जितेंद्र भाटिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जेई सोनी को अतिरिक्त प्रभार
घटिया क्वालिटी की सड़क बनने के बाद भी भुगतान करने के आरोप में कार्यालय से अटैच किए गए अवर अभियंता जीवेक का चार्ज अवर अभियंता वीके सोनी को सौंपा गया है।