{"_id":"5970c4b24f1c1bac7b8b4725","slug":"111500562610-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी सीखेंगे विद्यार्थी-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी सीखेंगे विद्यार्थी-City
Updated Thu, 20 Jul 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे
सब हेड: नब्बे दिन की कार्यशाला में लखनऊ से आए ट्रेनर देंगे ट्रेनिंग
क्रासर
एक अगस्त से इंग्लिश बोलने, लिखने और समझने के गुर बताए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सरकारी माध्यमिक कॉलेजों में पढ़ने वाले कक्षा नौ के बच्चों को सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सिखाया जाएगा। एक अगस्त से 90 दिन की कार्यशाला शुरू होगी, इसमें लखनऊ से आए ट्रेनर बच्चों को अंग्रेजी बोलने, लिखने और समझने के गुर बताएंगे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अभियान के अंतर्गत जनपद के 12 राजकीय बालक-बालिका माध्यमिक कॉलेजों में राजकीय इंटर कॉलेज झांसी, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज रक्सा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीपुर सहित मगरपुर, समथर, मऊरानीपुर, चकारा, शाहजहांपुर, धमनाखुर्द, अंबाबाय, बरुआसागर के प्राचार्यों को बुधवार को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण लेकर आए जीआईसी प्राचार्य प्रवीण मौर्य और सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्या संध्या चतुर्वेदी ने बताया कि प्रत्येक राजकीय माध्यमिक कॉलेज के सौ-सौ विद्यार्थियों को एक अगस्त से 90 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक घंटे की कार्यशाला स्कूल टाइम में ही होगी, इसमें ट्रेनर सरल तरीके से बताएंगे कि अंग्रेजी का अनुवाद कैसे करें, उसे समझे और बोले, जो विद्यार्थियों के कॅरियर बनाने में सहायक होगी।
जीजीआईसी को मिला फर्नीचर
सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए शासन ने क्लीन स्कूल-ग्रीन स्कूल योजना के तहत फर्नीचर आवंटित किया है। 10 लाख रुपये के 200 डबल डेस्क मिले हैं। राजकीय इंटर कालेज को भी फर्नीचर मिला है।