{"_id":"5ea8843d8ebc3e905a08dd6c","slug":"111-hand-cycle-reach-vegitable-and-11-shop-from-home-dilivery-jhansi-news-jhs16556532","type":"story","status":"publish","title_hn":"111 हथठेलों से घर-घर पहुंचेगी सब्जी, 11 दुकानों से होगी किराना की होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
111 हथठेलों से घर-घर पहुंचेगी सब्जी, 11 दुकानों से होगी किराना की होम डिलीवरी
विज्ञापन
sabji
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कंटेनमेंट क्षेत्र में किराना, सब्जी और दवाओं की आपूर्ति बुधवार से शुरू हो जाएगी। मंगलवार को इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई। 111 हथठेलों के जरिए घर-घर बिक्री के लिए सब्जी पहुंचाई जाएगी।
क्षेत्र में किराना सामग्री की आपूर्ति आसपास की ग्यारह दुकानों के जरिये होम डिलीवरी के माध्यम से होगी। दुकानदारों के नाम व मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं। इसी प्रकार दवाओं की होम डिलीवरी के लिए भी एक दर्जन मेडिकल स्टोर तय कर दिए गए हैं। दूध की आपूर्ति के लिए दूधियों की आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी। साथ ही चिह्नित सब्जी विक्रेता हाथ ठेले के माध्यम से कंटेनमेंट क्षेत्र में सब्जी बेच सकेंगे। जबकि, संक्रमित महिला के खास मुहल्ले को हॉटस्पाट में बदला गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में किसी प्रकार की आवाजाही नहीं होगी। इस मुहल्ले के लोग बैरियर पर आकर सामन लेंगे। एक घर से एक व्यक्ति को ही निकलने की इजाजत रहेगी। नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल ने कहा कि इलाके में आवश्यक सामग्री की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
शुरू होगा किराने का थोक बाजार
झांसी। पुरानी गल्ला मंडी में थोक किराना बाजार दो दिन की बंदी के बाद बुधवार से एक बार फिर शुरू हो जाएगा। सुभाष गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय खुराना ने बताया कि सुबह 11 से शाम पांच बजे तक पुरानी गल्ला मंडी में थोक दुकानें सुचारु रूप से खुलेंगी। जबकि, सुभाष गंज में दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।
विज्ञापन
सब्जी की आपूर्ति होगी सुचारु
झांसी। मंगलवार को महानगर में सब्जी की आपूर्ति में कमी देखने को मिली। लेकिन, बुधवार से ये सुचारु हो जाएगी। मंडी सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात से सब्जी मंडी की व्यवस्थाएं सुचारु हो गईं हैं। व्यापारी नासिक, महाराष्ट्र से फल नहीं मंगा रहे हैं। सब्जी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आएगी।