फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1100 street light damage

भुगतान न होने से कर्मचारियों ने किया काम ठप, 1100 स्ट्रीट लाइटें खराब

Tue, 16 Mar 2021 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
1100 street light damage
झांसी। महानगर में लोग कचरे के बाद अब स्ट्रीट लाइटों को लेकर दिक्कत का सामना कर रहे हैं। आलम यह है कि करीब 1100 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं, लेकिन लाइटों को सही करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर हैं। दो महीने से वेतन न मिलने से कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया है। नगर निगम के कंट्रोल रूम में शिकायतों का अंबार लगा है। सोमवार को पार्षदों ने नगर आयुक्त से स्ट्रीट लाइटें सही नहीं होने की शिकायत की, तो नगर आयुक्त ने कंपनी के स्टेट हैड को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

महानगर में एक कंपनी ने 24,077 एलईडी लाइटें लगाई हुई हैं। इन लाइटों को सही करने और बदलने के लिए नगर निगम ने कंपनी के साथ सात साल का करार किया है। कंपनी की ओर से लाइनमैन और हेल्परों समेत 25 कर्मचारियों को एक संस्था के जरिए काम सौंपा है। कंपनी ने दो महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। इस कारण कर्मचारियों ने लाइटें सुधारने और बदलने का काम ठप कर दिया है। अब तक नगर निगम के पास करीब 1100 स्ट्रीट लाइटें खराब होने की शिकायतें पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा के पार्षदों ने नगर आयुक्त से स्ट्रीट लाइटें सही नहीं होने की शिकायत की। पार्षद दिनेश प्रताप सिंह बंटी राजा ने कहा कि लाइटें सही नहीं होने से क्षेत्र में अंधेरा पड़ा हुआ है। इसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर नगर आयुक्त ने कंपनी के स्टेट हैड को पत्र लिखा है। नगर आयुक्त ने पत्र में कहा है कि समय पर भुगतान नहीं होने से आए दिन हड़ताल से व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कर्मचारियों को समय पर भुगतान कराने के लिए कहा है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें सही कराने के लिए कंपनी से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग हटवाने की मांग
पार्षदों ने नगर आयुक्त से महानगर में लगे अवैध होर्डिंग हटवाने की मांग की। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया। पार्षदों ने कहा कि महानगर में फॉगिंग, सैनिटाइजेशन बंद हो गया है। इसे जल्द शुरू कराया जाए। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि कार्यकारिणी द्वारा डीजल मद में बजट कम कर देने से सैनिटाइजेशन बंद है। इसे लेकर जल्द शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे, पार्षद मुकेश सोनी बंटी, किशोरी प्रसाद रायकवार, अमन राय, अनिल सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed