फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   11 student got gold medal

11 छात्र-छात्राओं को बांटे गए गोल्ड मेडल

Sat, 26 Jun 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
11 student got gold medal
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुए बैज अलंकरण समारोह में परास्नातक के छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए हैं। मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कहा कि देश इस समय कोरोना महामारी जैसी विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। आप सभी को इस महामारी से लड़ने में शत-प्रतिशत योगदान देना है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हर साल विभागों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को गोल्ड मेडल दिया जाता है। शुक्रवार को 2020 में पास आउट और इंटर्न मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए गए। इसमें गायनी विभाग की डॉ. शिवांगी चौधरी, डॉ. श्रष्टि सिन्हा, आई विभाग के डॉ. राजेश कुमार शाक्य, सर्जरी की डॉ. रिद्धिमा, ऑर्थोपेडिक के डॉ. ताहिर हुसैन, मेडिसिन की डॉ. मेधा सिंह डॉ. गोमम्बुज राठौर और डॉ. विवेक सचान, एनेस्थीसिया के डॉ. अमित कुमार निरंजन, एसपीएम के डॉ. श्यामहरी गोंड, पीडियाट्रिक्स के डॉ. ए इलूमलई, रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट की डॉ. दुर्गादेवी नारायन शामिल रहीं। डीन एकेडमिक डॉ. संजया शर्मा ने बैज अलंकरण समारोह की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने की। संचालन डॉ. अरविंद कनकने व आभार डॉ. रेनू सहाय ने जताया। इस दौरान डॉ. साधना कौशिक, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. मधुर्मय शास्त्री, डॉ. रामबाबू सिंह, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. ओमशंकर चौरसिया, डॉ. प्रीति कैनाल, डॉ. आराधना कनकने व डॉ. आकांक्षा गोयल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed