फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   11 new road will be made 80 carore

80 करोड़ से बनेंगी जिले में 11 नई सड़कें

Sun, 24 Jan 2021 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
11 new road will be made 80 carore
झांसी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के जरिए जनपद में 11 नई सड़कें बनेंगी। इसके लिए बजट की मंजूरी मिल गई। केंद्र सरकार ने 80 करोड़ रुपये जारी किए हैं। स्वीकृत हुई सड़कों में सात सड़क सामान्य रीति से जबकि चार सड़कें विशेष तकनीक के जरिए निर्मित होंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में सड़क सुधारने का काम प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जरिए किया जाता है। खासतौर से 500 अथवा इससे अधिक आबादी के सड़क संपर्क से वंचित रहे गांव इसके जरिए बारह मासी (लगातार यातायात चलने वाले मार्ग) सड़कों से जोड़े जाते हैं। इन इलाकों में सड़क बन जाने से किसान भी सीधे सड़कों से जुड़कर अपनी उपज आसानी से बेच सकेंगे। अभी तक पीएमजीएसवाई के दो चरण पूरे हो चुके। तीसरे चरण के लिए काफी समय से इंतजार किया जा रहा। सरकार की मंजूरी के बाद अब काम शुरू होने जा रहा है। तीसरे चरण में सड़कों की चौड़ाई में भी इजाफा हुआ है। पहले चौड़ाई 3.75 मीटर थी, जिसे अब बढ़ाकर 5.50 मीटर कर दिया गया। पीएमजीएसवाई से बनने वाल सड़कों में पैदल यात्रियों की सहूलियत का ख्याल रखा गया है। सड़क की 5.5 मीटर की चौड़ाई पर 1.75 मीटर शोल्डर की चौड़ाई तय की गई है। तीसरे चरण की पीएमजीएसवाई में सामान्य तकनीक के अलावा, विशेष तकनीक का भी इस्तेमाल होगा। जनपद में चार सड़कों को विशेष तकनीक के जरिए निर्मित किया जाएगा। अभियंताओं के मुताबिक इस तकनीक में जमीन का अलग से शोधन होगा। नई तकनीकी की मदद से बनी इन सड़कों की लाइफ सामान्य सड़कों से काफी अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर बनेंगी सड़कें
स्थान का नाम कुल लंबाई लागत
टी 1 से गोबरा (बबीना) 10 किमी 11 करोड़
रक्सा से अंबाबाय (बबीना) 6 किमी 6.49 करोड़
टी 5 मथुरापुरा (बबीना) 6 किमी 6.30 करोड़
एल 4 -बैदनपुर (बबीना) 7.40 किमी 8.38 करोड़
टी 3 - ककरबई (बामौर) 6 किमी 4.08 करोड़
एल 7 -धरमपुरा (चिरगांव) 7 किमी 4.82 करोड़
एल - तिलैथा (बड़ागांव) 9.25 किमी 10.06 करोड़
गरौठा खुर्द-गोहना (बामौर) 5.5 किमी 7.90 करोड़
टी1 - सिजारी (बंगरा) 6 किमी 6.74 करोड़
टी1 -सिगुवन (बामौर) 6 किमी 6.74 करोड़
टी1 -अतरसुवन (बामौर) 6.5 किमी 8.01 करोड़
बजट जारी कर दिया गया है। इससे संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। उम्मीद है मार्च माह से कार्य आरंभ हो जाएगा। बीएल सिंह, अधीक्षण अभियंता, प्रभारी पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed