{"_id":"67fc8a57f57c55ec2001aca6","slug":"11-injured-when-a-bus-returning-from-a-wedding-procession-overturned-after-its-steering-failed-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में हादसा: बरात से लौट रही बस का स्टेयरिंग हुआ फेल, हादसे में 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में हादसा: बरात से लौट रही बस का स्टेयरिंग हुआ फेल, हादसे में 11 लोग घायल
Mon, 14 Apr 2025 09:39 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 14 Apr 2025 09:39 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बस बरात से लौट रही थी। इसी दौरान बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। हादसे में 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। बरात की बस खनुआ से वापिस पातर खेरा कोतवाली टीकमगढ़ जा रही थी। मऊरानीपुर के गांधीगंज स्थित मुक्ति धाम के पास सोमवार सुबह पहुंची ही थी कि अचानक कमानी की पिन निकल गई। जिससे स्टेयरिंग फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
बस हादसे में 11 लोग घायल हो गए हैं। एक की हालात गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया। पातरखेरा थाना टीकमगढ़ मध्यप्रदेश निवासी दीना 30 पुत्र जगन्नाथ, विक्रम 18 पुत्र धामी, लक्ष्मण 60 पुत्र धामी, काशीराम 65 पुत्र जानकी, रामप्रसाद 40 पुत्र सुक्के, प्यारेलाल 60 पुत्र धर्मा, बलराम 18 पुत्र खड़िया, लड़वारी थाना ललितपुर निवासी संतोष 45 पुत्र रामचरन, श्यामपुरा थाना खरगापुर मध्यप्रदेश निवासी शंकर 50 पुत्र हरप्रसाद, खुशीपुरा थाना बल्देवगढ़ निवासी सोवरन 40 पुत्र बलू, सुन्दरपुर थाना टीकमगढ़ निवासी दर्याब राजपूत 45 पुत्र गजई घायल हो गए। उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दीना की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार बाद झांसी रेफर किया गया।