{"_id":"639f53c4b30a3a35cd4fec97","slug":"11-daughters-ready-for-national-women-s-boxing-will-go-to-bhopal-today-jhansi-news-jhs235216259","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी के लिए तैयार हुईं 11 बेटियां, आज जाएंगी भोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी के लिए तैयार हुईं 11 बेटियां, आज जाएंगी भोपाल
विज्ञापन
झांसी। भोपाल में 20 से 26 दिंसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आठ दिवसीय शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में खिलाड़ियों को मुक्केबाजी की बारीकियों से रूबरू कराया गया। कैंप में राष्ट्रीय मुक्केबाजों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजों को भी प्रशिक्षित किया गया है। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 11 खिलाड़ियों का चयन कर टीम बनाई गई है। सोमवार को टीम भोपाल के लिए रवाना होगी।
प्रशिक्षण शिविर के लिए 24 महिला मुक्केबाजों का चयन किया गया था। अभ्यास के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा 11 खिलाड़ियों का चयन कर प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है। चयनित टीम में रजनी, रिंकी किशोर, सोनिया, आयुषी प्रजापति, नीलम सिंह, मुस्कान, रिंकी शर्मा, सोनम, आस्था पहावा, कनिष्का, इपिस्ता विक्रम को टीम में शामिल किया गया है। टीम के रवाना होने से पहले स्टेडियम प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों को मुक्केबाजी की किट वितरित कई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश जफीर अहमद रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, बृजेंद्र यादव, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन बार गोल्ड मेडल हासिल किया है। यूथ नेशनल में भी ब्रोंज मेडल जीता है। चैक रिपब्लिक में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रोंज तथा स्वीडन में गोल्ड मेडल जीता है। प्रदेश की टीम को जिताने के लिए खूब अभ्यास किया है।
विज्ञापन
मुस्कान, मुक्केबाज
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सात गोल्ड मेडल जीते हैं। छह नेशनल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर तीन गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। हंग्री वुडापेस्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य तथा थाईलैंड में आयोजित यूथ एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
आस्था पहावा, मुक्केबाज
स्टेट चैंपियनशिप में छह गोल्ड मेडल जीते हैं नेशनल चैंपियनशिप में भी पांच गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का मान बढ़ाने के लिए अभ्यास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। प्रशिक्षकों ने भी कमियों को दूर कर कई बारीकियां बताईं हैं।
रिंकी किशोर, मुक्केबाज
आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रशिक्षण के दौरान मुक्केबाजों को बचाव के साथ ही प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज पर हमला करने के कई तरीके बताए जिससे उनके खेल में और निखार आया है। आशा है सभी खिलाड़ी प्रदेश का नाम रौशन कर लौटेंगे।
रुखसार बानो, प्रशिक्षक
प्रदेश की महिला मुक्केबाजी टीम में बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनकर टीम का गठन किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में भी अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को कई बारीकियां बताई गई है। उम्मीद है की मुक्केबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाएंगी।
डॉ. रोहित पांडेय, सदस्य यूपी एडहॉक कमेटी
प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी मुक्केबाजों ने गजब का प्रदर्शन किया है। चुनिंदा खिलाड़ियों का चयन कर उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सभी महिला मुक्केबाज नया इतिहास लिखकर लौटेंगे।
अब्दुल हमीद, सचिव जिला बॉक्सिंग संघ