11.70 करोड़ के 170 विकास कार्यों का शिलान्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार को जिला पंचायत में आयोजित समारोह में 11.70 करोड़ रुपये के 170 विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। इनमें से ज्यादातर काम ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों से संबंधित रहे।
पंचायत चुनाव की अधिसूचना लागू होने से पूर्व जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से जिले के विभिन्न ग्रामों में व्यापक पैमाने पर विकास कार्य कराए गए हैं। इससे लोगों में सरकार के प्रति अच्छा संदेश गया है। साथ ही जिला पंचायत के प्रति विश्वसनीयता बढ़ी है। गरौठा विधायक ने कहा कि सपा हमेशा से ही विकास कार्यों को प्राथमिकता देती है। पहली बार जिला पंचायत द्वारा इतनी बड़ी धनराशि के कार्यों को एक साथ प्रारंभ किया गया है। इससे नई परंपरा बनेगी तथा अन्य संस्थाएं भी ऐसा कार्य करेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय ने बताया कि उन्होंने अपने बत्तीस महीनों के कार्यकाल में लगभग तीस करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य कराए हैं। अनेक परेशानियों व चुनौती के बावजूद जनता की सेवा का मकसद पूरा हुआ है। इस दौरान उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल ने जिला पंचायत के प्रयासों की सराहना की। अपर मुख्य अधिकारी राकेश साहू ने जिला पंचायत की प्रगति पर प्रकाश डाला। अभियंता मुन्नालाल विश्वकर्मा ने निर्माण कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, अस्फान सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव, रामनरेश यादव, संतराम पेंटर, मीरा रायकवार, गजेंद्र राजपूत, रनवीर सिंह, बहादुर सिंह, सोबरन सिंह, हेमंत यादव, राजीव यादव, अक्की राजा, रवि राय, पंकज परमार, भारत सिंह यादव, अंकित राय, वैभव राय आदि मौजूद रहे।
मऊरानीपुर में सर्वाधिक कार्य झांसी। जिला पंचायत द्वारा राज्य वित्त आयोग तथा तेरहवें वित्त आयोग मद से सर्वाधिक कार्य विकास खंड मऊरानीपुर में 40 कराए जाएंगे। इसके अलावा ब्लाक गुरसरांय में 36, बबीना में 21, मोंठ में 19, बंगरा में 18, बड़ागांव में 14, चिरगांव में 10 तथा ब्लाक बामौर में आठ विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें ज्यादातर सड़क निर्माण कार्य से संबंधित हैं।