फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10th class student committed suicide by hanging himself in Jhansi

सुसाइड की वजह बनी रहस्य: झांसी में दसवीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 12 Sep 2023 09:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 09:11 PM IST
सार

झांसी के  लकारा गांव में दसवीं के छात्र ने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
10th class student committed suicide by hanging himself in Jhansi
दसवीं के छात्र ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीपरी बाजार के लकारा गांव में दसवीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी सुसाइड करने की वजह से परिजनों ने अनभिज्ञता जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। छात्र की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


लकारा निवासी अरविंद खेती करते हैं। उनके तीन लड़कों में सबसे बड़ा शिवम (15) सरकारी स्कूल में दसवीं का छात्र है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल खराब होने की वजह से वह उसे ठीक कराने उनाव बालाजी गया था। वहां से लौटकर दोपहर में घर आया। उसके बाद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद शिवम की भांजी ने ठंडा पानी मांगने के लिए दरवाजा खटखटाया लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन


पिता अरविंद ने भी कई आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शक होने पर परिजनों के दरवाजा तोड़ने पर अंदर शिवम का शव फंदे से लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। यह दृश्य देख उसके पिता अरविंद गश खाकर गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उसको फंदे से नीचे उतारा। तब तक सूचना मिलने पर पीआरवी भी पहुंच गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक, छात्र के सुसाइड करने की वजह परिवार के लोग नहीं बता सके। परिजनों का कहना है कि किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं हुआ, ऐसे में उसके फांसी लगाने की वजह मालूम नहीं चल पा रही है। आत्महत्या करने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed