फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10.89 lakh due, still four new connections were given

Jhansi News: 10.89 लाख बकाया, फिर भी दे दिए चार नए कनेक्शन

Sat, 21 Jun 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
10.89 lakh due, still four new connections were given

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। बरुआसागर क्षेत्र में गड़बड़ियों की शिकायतें रुक नहीं रही है। कार्रवाई न होने से स्थानीय अधिकारी-कर्मियों के हौसले बुलंद हैं। वह लगातार वित्तीय अनियमितताओं में घिरे रहकर विभाग को चपत लगा रहे हैं। बरुआसागर में लाखों रुपये बकाये पर 11 कनेक्शनों के बाद 4 और नए कनेक्शन दिए जाने का मामला पकड़ में आया है। स्थानीय अधिकारी और कर्मियों की मिलीभगत से इस मामले में 10.89 लाख रुपये की चपत लगाई गई। फिलहाल विभाग ने इस मामले में जांच बैठा दी है।

विद्युत विभाग के झांसी जोन के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें मऊरानीपुर व बरुआसागर में आईं। इनमें बिजली लाइनों को बगैर एस्टीमेट जमा कराए शिफ्ट कराने, बिल संशोधन के नाम पर बकाये को साफ करने, बकाये पर नए संयोजन देने व मीटर में नो-डिस्प्ले कर अधिक खपत उपभोग करने के मामले बने हुए हैं।
विज्ञापन




इसी क्रम में अब 4 कनेक्शन और ऐसे मिले हैं, जिन पर पूर्व में 2 से 3 लाख रुपये बकाया बिल शेष था। उस परिसर पर नाम बदलकर दूसरे कनेक्शन जारी कर दिए गए। बरुआसागर क्षेत्र में हुई गड़बड़ी के आरोप स्थानीय अधिकारी और आउटसोर्स कर्मी पर लगे हैं। यहां चर्चा है कि इस मामले में प्रत्येक उपभोक्ता से 30 से 50 रुपये तक की वसूली की गई और विभाग को लाखों रुपये की चपत लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



0000



बकाये पर नए संयोजन की शिकायत बरुआसागर क्षेत्र में मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रमाकांत दीक्षित, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड ग्रामीण, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed