{"_id":"5c9d2749bdec2214586c3c4b","slug":"101553803081-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में मिला महिला का शव
झांसी। बृहस्पतिवार को थाना सीपरी बाजार इलाके में रहने वाली शकुंतला शर्मा (65) का शव घर में मिला। पुलिस बीमारी से मौत होने का अनुमान लगा रही है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।।
थाना सीपरी बाजार स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी शकुंतला शर्मा मजदूरी करती थी। बृहस्पतिवार को उनके घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने बाहर से देखा तो घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा था। शक होने पर पड़ोसियों ने सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट खोलकर अंदर जाकर देेखा तो शकुंतला का शव पड़ा था। पुलिस को पड़ोसियों से पता चला कि वह लंबे समय से यहां अकेली रह रही थीं। उनके परिवार के बारे में अन्य कोई जानकारी पड़ोसी नहीं बता सके।