{"_id":"5c34fcc6bdec22571f2edd52","slug":"101546976454-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मणिकर्णिका’ को अनुमति का इंतजार, 17 जनवरी को होना है किले में प्रोमो शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मणिकर्णिका’ को अनुमति का इंतजार, 17 जनवरी को होना है किले में प्रोमो शो
Wed, 09 Jan 2019 01:10 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
manikarnika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की सुपर स्टार कंगना रानौत अभिनीत फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का प्रोमो शो 17 जनवरी को रानी लक्ष्मीबाई के किले में होना है, लेकिन इसके प्रदर्शन के लिए केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से अभी तक हरी झंडी नहीं मिल सकी है। पुरातत्व विभाग के मुख्यालय से अनुमति का इंतजार है।
कंगना रानौत, डैनी, सोनू सूद, सुरेश ओबरॉय जैसे दिग्गज कलाकारों के अभिनय से सजी ‘मणिकर्णिका’ फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। इसमें प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर दीपशिखा रानी लक्ष्मीबाई और उनके सहयोगियों की वीरता को रोमांचक ढंग से दिखाया गया है। यही वजह है कि विशेषकर झांसी के दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म का प्रोमो शो रानी के एतिहासिक किले में होना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर पत्र केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को भेजा था, क्योंकि किला पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है। हालांकि, 17 जनवरी नजदीक आ रही है लेकिन मुख्यालय ने अब तक अनुमति को लेकर कोई संकेत नहीं दिया गया है। किला प्रभारी पीकेके रेड्डी का कहना है कि अनुमति मुख्यालय से मिलेगी। अभी उनके पास कोई सूचना नहीं है।