फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पुलिस की पाठशाला - डरें नहीं बेटियां, हर कदम पर साथ है पुलिस-City

पुलिस की पाठशाला - डरें नहीं बेटियां, हर कदम पर साथ है पुलिस-City

Wed, 14 Nov 2018 02:55 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला - डरें नहीं बेटियां, हर कदम पर साथ है पुलिस-City
श्रेणी -
विज्ञापन

...................................
लोगो: पुलिस की पाठशाला
फोटो
...................................

डरें नहीं बेटियां, हर कदम पर साथ है पुलिस
- गुरुकुल इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में दीं जानकारी
- डायल 100 व 1090 वूमेन हेल्पलाइन नंबर पर बेझिझक करें शिकायत
- कानून का पालन कराने के लिए छात्र-छात्राओं से किया सीधा संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन के संयोजन में मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित पिछोर के गुरुकुल इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह और यातायात व सर्विलांस प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित सुझाव दिए। उन्होंने समझाया कि जुर्म को सहें नहीं, बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठाएं।
महिला प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए 100 डायल एवं 1090 वूमेन हेल्पलाइन नंबर है। घर से निकलते समय कहीं भी कोई परेशान करता है, फोन पर परेशान करता है तो 1090 पर फोन पर शिकायत करें। इस पर महिला अधिकारी से बात होगी। शिकायतकर्ता का बिना नाम आए आरोपी को सजा मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि चुप्पी साधने से अपराध बढ़ता है। कानून ऐसे बन गए हैं, अगर कोई महिला को घूर के देख ले तो यह अपराध की श्रेणी में आ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस की भूमिका, नागरिकों की जिम्मेदारी पर चर्चा करने के साथ ही कानूनों के पालन पर सीधा संवाद किया। छात्र-छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया पर पर्सनल डाटा कतई शेयर न करें। बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट के साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी मैसेज को शेयर न करें। यह सुनते ही छात्र-छात्राआें की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हाल गूंज उठा। उन्हाेंने सभी को आसपास होने वाले अपराध की सूचना समय रहते पुलिस तक पहुंचाने और पीड़ित की मदद का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व सर्विलांस प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि जब आप घर से निकलते हैं मां-बाप आपकी कुशलता की दुआ करते हैं। उनकी इस दुआ पर खरे उतरिए। सड़क पर हमेशा बाएं चलें। जल्दबाजी में भीड़ के समय साइकिल व दोपहिया वाहन इधर-उधर से न निकालें। दोपहिया वाहन पर हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। अपने घर के लोगों को भी यही बताएं। उन्होंने मार्ग दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली असमय मौतों के आंकड़े बताते हुए कहा कि 90 फीसदी हादसे यातायात नियमों का पालन न करने और सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने से हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करने की बात कही। उनसे बाइक व स्कूटी चलाते समय हेलमेट जरूर लगाने की अपील की। इस मौके पर अध्यापक संजय गुप्ता, प्रेमप्रकाश गुप्ता, भरत सिंह पाल, अरविंद सिंह, विक्रम पटेल मौजूद रहे। अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्य सुलताना खातून ने सभी का आभार जताया।

छात्राओं को गुर भी सिखाए
मौके पर छात्राओं को सभी के सामने बाकायदा महिला प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यदि आप ऑटो में अकेले बैठकर जा रही हैं और यदि कोई गड़बड़ नजर आती है तो कैसे अपनी मदद कर सकती हैं। बाकायदा दुपट्टा व सेफ्टी पिन को अपना हथियार बनाकर बचा जा सकता है।

बेटियां अब कमजोर नहीं
छात्राआें को बताया गया कि बेटियां अब कमजोर नहीं है। सेना से लेकर अन्य महत्वपूर्ण विभागों का प्रतिनिधित्व कर समाज में मिसाल पेश कर रही हैं। कुछ उदाहरण देते हुए कार्यक्रम में मौजूद बेटियों को खुद में ताकतवर बनने का जज्बा भरा। उनको बताया गया कि बेटियां हवाई जहाज उड़ाने के साथ ट्रेन भी चला रही हैं।

एक कॉल पर पहुंचेगी मित्र पुलिस
पाठशाला में पुलिस व जनता के बीच के बेहतर समन्वय पर जोर दिया। कहा कि पुलिस, समाज के बीच की दूरी कम करने के लिए हर जरूरी प्रयास कर रही है। उन्होंने इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद भी दिया। छात्रों से अपील की अपराध नजर आने पर सीयूजी नंबर, व्हाट्सएप या 100 नंबर पर तत्काल सूचना दें।


आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करने की अपील
महिला थाना प्रभारी ने मनचलों को सबक सिखाने के लिए बेटियों को 1090 पर शिकायत करने को जागरूक किया। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल साइट्स पर पर्सनल डाटा किसी भी हाल में अपरिचित व्यक्ति से शेयर न करने की जानकारी दी। इसके अलावा व्हाट्सएप ग्रुप में एड होने पर एडमिन के बारे में पूर्ण जानकारी करने की बात भी कही।

इन पर करें शिकायत
हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
एसएसपी - 9454400282
कोतवाली - 9454403646
नवाबाद - 9454403651
सीपरी - 9454403659
प्रेमनगर - 9454403653
सदर बाजार -9454403655
वूमेन पावर हेल्प लाइन नंबर- 1090
किसी भी जानकारी को शेयर करें- यूपी 100 सेवा पर
इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा- 108


फोटो रुचि शुक्ला...................
सवाल - एक्सीडेंट के दौरान लोग मदद करने में पुलिस से डरते हैं ?
जवाब - ऐसा नहीं है, यह मात्र अफवाह है। समय पर आपकी सूचना से किसी की जान बच सकती है, इसीलिए यह वहम दिमाग से निकालें।
रुचि शुक्ला - छात्रा

फोटो... सोनिया मौर्या...........
सवाल - अपहरण का मामला गुमशुदगी में दर्ज क्यों होता है ?
जवाब - हर मामले में पुलिस अलग कार्रवाई करती है। अपहरण तय न होने से पहले पुलिस दो दिन तक के लिए गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन करती है।
सोनिया मौर्या - छात्रा

फोटो.... अक्षय यादव...........
सवाल - किसी भी प्रकार की सूचना देने में पुलिस से डर लगता है?
जवाब - ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप की सूचना देने के बाद पुलिस मात्र जानकारी लेती है। किसी भी तरह की सूचना तत्काल पुलिस को देकर सहयोग करें।
अक्षय यादव - छात्र

फोटो... अमित कुमार ...........
सवाल - यदि कोई दहेज मांगता है तो इसकी शिकायत कहां करें?
जवाब - दहेज की मांग करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों की शिकायत महिला थाने से लेकर किसी भी थाने में करें, पुलिस हर संभव कार्रवाई करती है।
अमित कुमार - छात्र

फोटो... सोहनी सिंह...........
सवाल - तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को कैसे पुलिस पकड़ती है?
जवाब - प्रत्येक चौराहोें पर तैनात पुलिस तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर कार्रवाई करती है। जिसके एवज में जुर्माना भी वसूल किया जाता है।

फोटो.... प्रिंस प्रजापति...........
सवाल - यदि पुलिस की गाड़ी नियम कानून तोड़ती है तो क्या कार्रवाई होती है?
जवाब - नियम कानून सभी के लिए बराबर हैं। चेकिंग के दौरान चाहे पुलिसकर्मी हों या फिर आम जनता सभी का चालान किया जाता है। कोई बख्शा नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed