फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे -City

जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे -City

Fri, 25 May 2018 04:08 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे  -City
फोटो..
विज्ञापन


जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे
- 26 मई को केंद्र सरकार के चार साल हो रहे हैं पूरे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
भारतीय जनता पार्टी की जिला और महानगर इकाई की बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि 26 मई को केंद्र सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। शुक्रवार से ही केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कम शुरू हो जाएगा।

जिला मुख्यालय पर 26 मई को बुद्धिजीवी सम्मेलन होगा। प्रबुद्ध वर्ग के समक्ष सरकार का लेखा-जोखा पेश करेंगे। 27 मई को हर बूथ पर मंडल कार्यकारिणी एवं बूथ प्रमुख द्वारा कम से कम 50 लोगों से संपर्क करके केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। 28 मई को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर रैली निकालकर जनता के बीच जाएंगे। 29 मई को अनुसूचित जाति की बस्तियों व ग्राम सभाओं में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं के परिसर में सफाई कर माल्यार्पण किया जाएगा। 30 व 31 मई को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा पुन: ग्राम चौपाल लगाकर गांव में गरीब, किसान, मजदूर की दहलीज तक पहुंचेगी। जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने कार्यक्रम प्रमुखों की घोषणा करते हुए सभी से काम में जुटने को कहा। विधायक रवि शर्मा, मेयर रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, रवींद्र शुक्ल, विधान परिषद के पूर्व सभापति मानवेंद्र सिंह, अतुल जैन, अरुण सिंह, विनोद नायक, जिनेंद्र जैन, रोहित बसेरिया, जयदेव पुरोहित, पवन गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed