फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   होगा और कड़ा इिम्तिहान, नौतपा में खूव तपे्गे राजेदार-City

होगा और कड़ा इिम्तिहान, नौतपा में खूव तपे्गे राजेदार-City

Thu, 24 May 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
होगा और कड़ा इिम्तिहान, नौतपा में खूव तपे्गे राजेदार-City
आज से और कड़ा होगा रोजेदारों का इम्तिहान
विज्ञापन

नौतपा शुरू, चरम पर होगी गर्मी, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
रोजे के दौरान पानी तक नहीं पीते मुस्लिम धर्मावलंबी
सैय्यद तारिक अली
झांसी।
आग बरसाती धूप में बिना अन्न-जल लिए अल्लाह की इबादत करने वाले मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए आज से रोजे रखना और कठिन साबित हो सकता है। शुक्रवार से नौपता शुरू हो रहे हैं। इन दिनों गर्मी अपनी चरम पर रहती है। मौसम विभाग की मानें तो पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में बिना पानी पीये दिन गुजारना काफी चुनौती भरा हो सकता है।
रमजान में रोजे रखने वाले सुबह सहरी के वक्त जो खा-पी लेते हैं, उसी के बल पर शाम को इफ्तार तक का समय काटना पड़ता है। पिछली बार की तरह इस बार भी रमजान भीषण गर्मी के दौरान पड़ रहे हैं। नौपता में सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होता है। इस वजह से और दिनों की अपेक्षा ज्यादा गर्मी पड़ती है। 25 मई को सूर्य के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा शुरू हो जाएगा। सूर्य नौ दिन तक रोहणी नक्षत्र में रहेगा। इस वजह से भीषण गर्मी व तपन रहेगी। ऐसे में बिना पानी पीये दिन भर इबादत करना काफी कठिन साबित होगा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 25 मई से तापमान में निरंतर वृद्धि होगी और तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में रोजेदारों को काफी एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधानी बरतें
नौतपा के दिनों में गर्मी ज्यादा रहेगी, ऐसे में रोजेदारों को ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। इफ्तार के वक्त रसदार फल खाएं, इफ्तार से सहरी तक बीच-बीच में पानी पीते रहें, जिससे शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सके। जल्द हजम होने वाला खाना खाएं। दही जरूर खाएं। हल्के सूती वस्त्र पहनें और धूप में न निकलें।

- डा. जकी सिद्दीकी
असिस्टेंट प्रोफे सर, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज

ज्यादा सवाब मिलता है
मोहम्मद साहब के वक्त में सभी रोजे भीषण गर्मी में पड़े हैं, जितनी ज्यादा गर्मी में रोजे पड़ते हैं, अल्लाह रोजेदारों को उतना ही ज्यादा सवाब (पुण्य) देता है। अल्लाह से मोहब्बत में इजाफा होता है।
मुफ्ती साबिर कासमी

ये रह सकता है तापमान (डिग्री सेल्सियस)
तारीख अधिकतम न्यूनतम
25 41 31
26 45 29
27 46 29
28 47 30
29 45 31
30 43 30
01 44 27
02 43 28
03 44 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed