{"_id":"5ae363dd4f1c1b9b098b6d7e","slug":"101524851677-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकारिणी- कांजी हाउस में जानवरों को पकड़ने की दरें तय-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकारिणी- कांजी हाउस में जानवरों को पकड़ने की दरें तय-City
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-------
छुट्टा मिले जानवर तो कांजी हाउस में होंगे बंद
सब हेड ---- नगर निगम कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से प्रस्ताव हुआ स्वीकृत
- ग्वालियर रोड पर बनेगा महापौर और नगर आयुक्त का आवास
- बस स्टैंड रोड पर सेना के पार्क का रखरखाव करेगा नगर निगम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से बिजौली में बने कांजी हाउस में छुट्टा घूमने वाली गायों को बंद करने और जुर्माना की दरें तय हो गई हैं। ग्वालियर रोड पर महापौर और नगर आयुक्त का आवास बनाने और कचहरी चौराहा से बस स्टैंड जाने वाले मार्ग पर खुशीपुरा में सेना के पार्क का रखरखाव करने का प्रस्ताव पारित हो गया।
कार्यकारिणी की बैठक में पार्षदों का कहना था कि नाली और सड़कों की मरम्मत के काम अब तक शुरू नहीं हुए हैं। वार्ड की जनता उनसे अपेक्षा कर रही है, लेकिन काम शुरू नहीं होने से दिक्कत हो रही है। हालांकि, जब अवर अभियंताओं से पूछा तो किसी ने पांच काम और किसी ने छह काम शुरू होने की बात कही। बैठक में बिजौली में बने कांजी हाउस में छुट्टा जानवरों को पकड़ने के मुद्दे पर तय किया गया कि जो लोग गायों को छुट्टा छोड़ देते हैं, अब उन्हें पकड़कर कांजी हाउस में बंद किया जाएगा। कांजी हाउस की क्षमता सौ जानवरों को एक साथ रखने की है। यदि कोई गाय पकड़ी जाती है तो उसे अधिकतम पांच दिन रखा जाएगा। जो भी व्यक्ति गाय को छुड़वाने आएगा, उससे सौ रुपये प्रतिदिन रहने और सौ रुपये प्रतिदिन खुराक का चार्ज लिया जाएगा। यदि गाय छुड़वाने के लिए कोई पांच दिन तक संपर्क नहीं करता है तो गाय को नीलाम कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि किसी तरह की बीमार गायों को नहीं पकड़ा जाएगा। गायें सुबह छह से सात बजे तक पकड़ी जाएंगी। कांजी हाउस तैयार हो गया है, अब वहां भूसा मंगवाया जाना है, इसमें दस दिन का समय लग सकता है। इससे गायों का दूध निकालकर छोड़ देने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और छुट्टा घूमने वाली गायों की मौत पर रोक लगेगी। ट्रैफिक व्यवस्था में भी गायें बाधा नहीं बनेंगी।
ग्वालियर मार्ग पर राजकीय पालीटेक्निक के सामने मौजा झांसी खास में 1.41 हेक्टेयर और मौजा नयागांव में 1.75 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेखों में बंजर के रूप में दर्ज है। नगर निगम की इस जमीन पर महापौर और नगर आयुक्त के आवास बनाने की सर्वसम्मति से सहमति बन गई। वार्ड 14 खुशीपुरा में कचहरी से बस स्टैंड मार्ग पर सेना की जमीन पर नगर निगम, झांसी विकास प्राधिकरण और रक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पार्क विकसित किया गया, लेकिन रखरखाव नहीं होने के कारण पार्क बदहाल है और वहां पर बिजली का कनेक्शन भी नहीं हो पा रहा है। सर्वसम्मति से पार्क में बिजली कनेक्शन कराने के लिए 88,500 रुपये का भुगतान बिजली विभाग को देने और पार्क का रखरखाव करने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
बैठक में महापौर रामतीर्थ सिंघल, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश प्रताप सिंह, महेश गौतम, दिनेश सिंह, विद्या प्रकाश दुबे, लखन कुशवाहा, कांति छत्रपाल, विकास खत्री, अविनाश यादव, अब्दुल जाबिर, जुगल किशोर, अनिल सोनी, संयुक्त नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, मुख्य अभियंता एलएन सिंह, अधिशासी अभियंता एके शर्मा, डा. आरके निरंजन, एके सक्सेना, सत्येंद्र कुमार, राजकिशोर मौजूद रहे।