फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   52 मरीजों ने कराई फिजियोथैरेपी -City

52 मरीजों ने कराई फिजियोथैरेपी -City

Tue, 30 Jan 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
52 मरीजों ने कराई फिजियोथैरेपी -City
फोटो..
विज्ञापन

फिजियोथैरेपी से दर्द को मिला मरहम
- बीयू में लगे स्वास्थ्य शिविर में 52 मरीजों का हुआ उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फिजियोथैरेपी विभाग में आयोजित फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य शिविर में 52 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही उन्हें चिकित्सीय सलाह भी दी गई।

मंगलवार सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में गठिया, कमर दर्द, गर्दन दर्द, मांसपेशियों के दर्द, जोड़ दर्द, रीढ़ की हड्डी की परेशानी, फ्रेक्चर के बाद जकड़न आदि का इलाज करवाने के लिए मरीज पहुंचे। विभागीय शिक्षकों और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने मरीजों का उपचार किया। इलाज के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया गया। इससे पहले प्रो. वीके सहगल ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी अहम स्वास्थ्य प्रणाली है। इसमें लोगों का परीक्षण कर उपचार व निदान किया जाता है, ताकि वे अजीवन गतिशीलता बनी रहे। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एसके कटियार ने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक, स्पाइन चोट, लकवा, ट्रामा आदि के मरीज लंबे समय तक बिस्तर पर लेटे रहते हैं। यदि ऐसे मरीजों की समय पर फिजियोथैरेपी कराई जाए, तो उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। विभाग की समन्वयक डॉ. सिण्ड्रैला एंथनी ने बताया कि शिविर में 52 मरीजों का उपचार किया गया। इस मौके पर डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र, डॉ. सुषमा, डॉ. ऊषा भदौरिया, डॉ. उमेश कुमार, सतीश साहनी, शहंशाह अली, रामसेवक, भारत आजाद व सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed