फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सिविक एमीनिटीज- मेडिकल कालेज से हटाया अतिक्रमण-City

सिविक एमीनिटीज- मेडिकल कालेज से हटाया अतिक्रमण-City

Mon, 21 Aug 2017 08:55 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
सिविक एमीनिटीज- मेडिकल कालेज से हटाया अतिक्रमण-City
सिविक एमीनिटीज
विज्ञापन

----------------
फोटो
-------
जेसीबी देख खुद ही हटा लिया अतिक्रमण
मेडिकल कॉलेज के पास फिर हटाए गए कब्जे
शनिवार को भी चला था अभियान, नियमित अंतराल पर रहेगा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम ने जेसीबी चलाना शुरू ही किया था कि पटरी पर कब्जा किए लोग खुद ही हटना शुरू हो गए। इससे पहले शनिवार को टीम ने अतिक्रमण हटाया था, इसके बाद रविवार को यहां फिर दुकानें लग गई थीं। सोमवार को फिर पहुंची टीम ने पूरी साइड पटरी खाली करा ली। यहां पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसलिए अतिक्रमण हटाओ अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के बाहर इतना अधिक अतिक्रमण था कि अक्सर जाम लगा रहता था। गेट नंबर एक से लेकर तीन तक दोनों ओर मेन रोड के बगल में सर्विस रोड और फुटपाथ भी बना है, लेकिन सर्विस रोड पर गाड़ियां खड़ी रहने और फुटपाथ पर फल और चाय बेचने वालों का कब्जा हो गया था, इस कारण वहां से निकलना मुश्किल था। शनिवार को इस रोड पर सफाई तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवाल से सटी दुकानें खिसक तो गई थीं, लेकिन अगले दिन ही दुकानदारों ने फिर से वहां पर कब्जा जमा लिया था। इसलिए सोमवार को फिर से नगर निगम ने टीम मौके पर भेजी।
विज्ञापन

जेसीबी और ट्रैक्टर देखकर दुकानदारों को समझते देर नहीं लगी कि फिर से उन्हें हटाया जाएगा। टीम अफसरों के आए बिना अभियान शुरू नहीं करना चाह रही थी, इसलिए दो बजे तक अफसरों का इंतजार किया जाता रहा। जब अफसर पहुंचे तो अभियान शुरू हुआ और मेडिकल कालेज की बाउंड्रीवाल के सहारे चाय-पान, समोसा, जूस, फल और रोटी सब्जी के दुकानदारों को हटा दिया गया। इस दौरान नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, अधिशासी अभियंता एके शर्मा, अतिक्रमण हटाओ प्रभारी आनंद सिंह, अरविंद मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा बाजार में नहीं हटा अतिक्रमण
बड़ा बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह दो बार मुनादी करा दी गई, लेकिन अतिक्र्रमण हटाने टीम नहीं पहुंची। सोमवार को सिंधी तिराहा, मानिक चौक, बड़ाबाजार, घास मंडी, सुभाषगंज, रानीमहल, मिनर्वा चौराहा, मानिक चौक से डा. वर्मा गली तक सोमवार को अतिक्रमण हटाने का रोस्टर जारी किया गया था। इस कारण दुकानदार अलर्ट हो गए और उन्होंने अपना सामान दुकानों से बाहर तक नहीं फैलाया। देर शाम तक जब नगर निगम की टीम नहीं आई तो दुकानदारों से राहत की सांस ली। दरअसल, अतिक्रमण नहीं हटने के पीछे नगर निगम का तर्क था कि मेडिकल कालेज में दिन भर लग गया। इस कारण अभियान नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed