फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बचपन, ममता और लाडली दिवस मनाकर होगा पोषाहार का वितरण

बचपन, ममता और लाडली दिवस मनाकर होगा पोषाहार का वितरण

Tue, 04 Jul 2017 08:55 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
बचपन, ममता और लाडली दिवस मनाकर होगा पोषाहार का वितरण
बचपन, ममता और लाडली दिवस में बंटेगा पोषाहार
विज्ञापन

ललितपुर।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण दिवस पर अब हर माह कार्यशाला और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर महीने की 5वीं तारीख को बचपन दिवस होगा। 15 तारीख को ममता और महीने की 25 तारीख को लाड़ली दिवस मनाया जाएगा। इससे पोषाहार वितरण में पारदर्शिता आएगी और शासन की मंशा के अनुरूप लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
नौनिहालों, गर्भस्थ शिशुओं और उनकी माताओं को कुपोषण से बचाने और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अनेक योजनाएं संचालित होती हैं। जनपद के नगर क्षेत्र समेत समस्त छह विकासखंड क्षेत्र में कुल एक हजार 124 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलने वाली योजनाओं को और क्रियाशील करने और बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए शासन ने पहल की है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बचपन दिवस, ममता दिवस और लाडली दिवस का आयोजन होगा। इस संबंध में भारत सरकार के निर्देशन के क्रम में प्रदेश शासन की सचिव अनिता सी. मेश्राम ने विगत 27 जून को शासनादेश जारी कर योजना को चालू कराने के लिए बाल विकास सेवा और पुष्टाहार निदेशक को निर्देशित कर दिया है। वहीं, योजना को समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर क्रियान्वित कराने के लिए जनपद के जिलाधिकारियों व जिला कार्यक्रम अधिकारियों को भी पत्र जारी कर दिए हैं। बचपन दिवस हर महीने की पांच तारीख को होगा। एक महीने में पैदा हुए सभी बच्चों का जन्मदिन पांच तारीख को मनाया जाएगा। इसके अलावा जो बच्चे छह महीने के हो जाएंगे, उनको आहार देने की भी शुरूआत की जाएगी। 15 तारीख को आयोजित होने वाले ममता दिवस में गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को स्वस्थ रहने के लिए उचित खानपान के बारे में बताया जाएगा। 25 तारीख को लाडली दिवस में 11 से 18 साल किशोरियों को उनके शरीर में आने वाले बदलाव के बारे में जानकारी और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बचपन दिवस पर होंगे यह कार्यक्रम
बचपन दिवस कार्यक्रम प्रत्येक माह के पहले पोषाहार वितरण यानी माह की पांच तारीख को मनाया जाएगा। इस दिन अवकाश रहने पर कार्यक्रम अगले दिन आयोजित करना होगा। माह में पड़ने वाले बच्चों का जन्म दिन मनेगा और स्वच्छता व पोषाहार के उपयोग के बारे में परामर्श दिया जाएगा। इसमें छह माह की आयु पूरी करने वाले बच्चों का अन्न प्राशन होगा और बच्चों को ऊपरी आहार देने की शुरुआत होगी। बच्चों के माथे पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता दिवस
यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के दूसरे पोषाहार वितरण दिवस यानि 15 तारीख को होगा। इस दिन पोषण व स्वास्थ्य संबंधी व्यवहारों के प्रति लोगों में जागरुकता लाने, प्रेरित करने का कार्य किया जाएगा। इसमें गर्भवती महिलाओं की देखभाल करने वालों और माता-पिता व परिवार के सदस्य, मातृ समितियों की सक्रिय सदस्य, समुदाय के प्रमुख, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा बहु, एएनएम और मुख्य सेविका आदि की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम गायन, नृत्य, अभिनय, रोडप्ले का प्रदर्शन किया जाएगा।

=========
लाडली दिवस
25 तारीख को मनाया जाएगा। इस दिन 11 से 18 वर्ष की किशोरियों को माह में एक बार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुलाया जाएगा। इस दौरान किशोरियों को उनके शारीरिक परिवर्तन, स्वास्थ्य व प्रजन्न के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें जागरूक किया जाएगा कि वह 18 वर्ष की आयु से पहले विवाह न करें। वहीं किशोरियां केंद्र पर आकर पोषाहार वितरण व स्वच्छता में सहयोग करेगें, उन्हें समय-समय पर सम्मानित भी किया जाएगा।


नहीं मिला शासनादेश
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बचपन, मामता व लाडली दिवस मनाया जाना है, लेकिन अभी इस संबंध में शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है। इसी वजह से पांच तारीक को बचपन दिवस का आयोजन नहीं हो सकेगा। शासनादेश प्राप्त होने के बाद ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी और शासनादेश के क्रम में हर माह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- दीपिका घोष, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed