{"_id":"595a59714f1c1ba7678b4845","slug":"101499093361-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को बधाई, किसी को चार्ज-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को बधाई, किसी को चार्ज-Dehat
Updated Mon, 03 Jul 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी को बधाई, किसी को चार्ज
- प्रो. एसपी सिंह बनाने कार्यवाहक कुलसचिव
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्थानांतरित कुलसचिव वीएन सिंह को सोमवार की सुबह ही रिलीव कर दिया गया। इसके बाद दोपहर तक पद की तैनाती के लिए बधाई परीक्षा नियंत्रक को मिलती रही और अंत में चार्ज प्रोफेसर एसपी सिंह को मिल गया।
शनिवार को शासन ने कुलसचिव वीएन सिंह का तबादला बनारस के काशी विद्यापीठ में उप कुलसचिव के पद पर कर दिया था। रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को सुबह कार्यालय खुलते ही उन्हें रिलीव कर दिया गया। विभाग प्रमुखों की बैठक में परीक्षा नियंत्रक पीएन प्रसाद को कुलसचिव के पद पर तैनाती मिलने की बधाइयां दी जाने लगी। बीयू अधिकारियों ने भी कहा कि यह नए कुलसचिव बनने वाले हैं। बैठक खत्म होने के बाद कॉलेज प्रबंधकों द्वारा भी बधाई देने का तांत लग गया। परीक्षा नियंत्रक को कुलसचिव बनाने का आदेश निकला ही था कि शासन से फोन आ गया। शासन ने परीक्षा नियंत्रक को कुलसचिव न बनाने का निर्देश दिया। अब बीयू के सामने सभी उप कुलसचिव के पद खाली होने और शिक्षक से प्रशासनिक कार्य न लेने का शासनादेश होने की समस्या आ गई। हालांकि, शासन से बातचीत में लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पास कुलसचिव का प्रभार होने की बात सामने आई। इस पर कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने प्रो. एसपी सिंह को कार्यवाहक कुलसचिव बना दिया। अब एक सप्ताह शासन से नया कुलसचिव भेजा जा सकता है।