{"_id":"595a4b5e4f1c1b172b8b4ae2","slug":"101499089758-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग-Dehat
Updated Mon, 03 Jul 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देख लो साहब, पहले दिन ही गायब मास्साब
सब हेड: कंट्रोल रूम से ली गई लोकेशन, एक विद्यालय मिला बंद
क्रासर:
- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बरुआसागर में छह शिक्षिकाएं अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
चालीस दिन की छुट्टी के बाद भी कई शिक्षक और कर्मचारी शनिवार को सत्र के पहले दिन स्कूल नहीं पहुंचे। बीएसए ऑफिस में बने कंट्रोल रूम से ली गई लोकेशन में बीस शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एक स्कूल बंद मिला। बरुआसागर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छह शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं। अब इनके वेतन-मानदेय रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों ने एक जुलाई को बड़ागांव ब्लाक के बरुआसागर डायट स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सुबह शिक्षकों और कर्मचारियों की लोकेशन ली। शिक्षिका नेहा, लता, प्रियंका, हेमलता, किरन, गुरुदेव व एकाउंटेंट महेंद्र अनुपस्थित मिले। दोपहर 12 बजे ली गई लोकेशन में प्राथमिक विद्यालय पसौरा बंद मिला। श्री शंकर जूनियर हाईस्कूल पठा में शैलेंद्र सिंह, चरन सिंह, हरनाम सिंह, श्री कृष्ण चंद्रपाल जूनियर हाईस्कूल में अश्विनी, वेद प्रकाश, श्री संकट मोचन जूनियर हाईस्कूल में महावीर, रमाकांत तिवारी अनुपस्थित मिले।
बीएसए जय सिंह ने बताया कि करीब 20 शिक्षक और कर्मचारी गायब थे। इनके वेतन/मानदेय रोके जाएंगे।