{"_id":"59510f014f1c1b6b058b4b1b","slug":"101498484481-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल टिकट की मांग घटी,,,-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल टिकट की मांग घटी,,,-Lalitpur
Updated Mon, 26 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंफर्म टिकट के लिए कम हुई मारामारी
हर काउंटर पर दो-तीन यात्री ही पहुंच रहे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां खत्म होने का समय आते ही स्टेशन पर तत्काल कोटे से आरक्षण पाने वालों की संख्या कम हो गई है। तत्काल टिकट पाने के लिए पहले जहां सुबह आठ बजे से ही भीड़ लग जाती थी, लेकिन अब कम लोग नजर आ रहे हैं।
पिछले दो माह से कंफर्म टिकट पाने के लिए यात्रा तिथि के एक दिन पहले मिलने वाले तत्काल टिकट के लिए मारामारी चल रही थी। इसके लिए यात्री सुबह आठ बजे से ही टोकन लेने के लिए आरक्षण कार्यालय में खड़े हो जाते थे। लेकिन अब तत्काल टिकट पाने के लिए यात्रियों को सुबह से कतार में लगने की आवश्यकता नहीं है। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां खत्म का समय नजदीक आते ही स्टेशन पर तत्काल कोटे से आरक्षण पाने वालों की संख्या कम हो गई है। आरक्षण कार्यालय के चारों काउंटरों के लिए जहां मशीन से 40 से अधिक टोकन निकल जाते थे, पिछले तीन दिन से यह संख्या घटकर 10 से 15 यात्रियों के बीच रह गई है। उनमें भी अधिकांश यात्री मुंबई, दिल्ली जाने वाले मरीज या पुणे, बंगलूरू, चेन्नई जाने वाले छात्र होते हैं। इनमें झेलम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, उद्योग नगरी एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति, महाकौशल एक्सप्रेस शामिल है। बाकी गाड़ियों में तत्काल टिकट के लिए मारामारी कम हो गई है।