फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1000 people victims of food poisoning in Jhansi Everyone who ate food after 7 pm fell ill

झांसी में 1000 फूड प्वाइजनिंग के शिकार: शाम सात बजे के बाद जिस-जिस ने खाना खाया सभी बीमार, घर-घर में चीख-पुकार

Mon, 30 Oct 2023 05:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 Oct 2023 05:19 PM IST
सार

खाना बनाने वाला हलवाई मोंठ निवासी सिया कुशवाहा व उसके सहयोगी की भी हालत बिगड़ी हुई है।

विज्ञापन
1000 people victims of food poisoning in Jhansi Everyone who ate food after 7 pm fell ill
झांसी में 1000 फूड प्वाइजनिंग के शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी स्थित ग्राम वरोदा में आयोजित त्रयोदशी संस्कार में शनिवार को शाम सात बजे के बाद खाना खाने वाले सभी लोग बीमार हो गए। स्थित यह थी कि गांव के घर-घर में चीख-पुकार मची हुई थी। त्रयोदशी संस्कार का आयोजन करने वाले परिवार के सदस्य और खाना बनाने वाले हलवाई व उसके सहयोगियों की भी हालत बिगड़ी हुई है।

विज्ञापन

ग्राम वरोदा में पूर्व प्रधान लाखन सिंह राजपूत के यहां आयोजित त्रयोदशी संस्कार में भोजन शाम पांच बजे शुरू हो गया था। शुरुआती दो घंटों में कन्या भोज व ब्राह्मण भोज हुआ। इसके अलावा इस दरम्यान दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी भोजन किया। इन सभी की सेहत ठीक है। तबीयत उनकी खराब हुई, जिन्होंने शाम सात बजे बाद खाना खाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह है कि ग्राम वरोदा के ज्यादातर परिवारों के सभी सदस्य बीमार हैं। इसके अलावा त्रयोदशी का आयोजन करने वाले पूर्व प्रधान व उसके परिवार के सभी सदस्य बीमार हैं। खाना बनाने वाला हलवाई मोंठ निवासी सिया कुशवाहा व उसके सहयोगी की भी हालत बिगड़ी हुई है।

विज्ञापन

सौ से अधिक मरीजों को मोंठ और समथर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती किया गया है। यहां उन्हें ग्लूकोस चढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा आसपास के अन्य अस्पतालों में भी लोग इलाज करा रहे हैं। झांसी के मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों में भी ग्रामीण इलाज के लिए पहुंचे हैं।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सभी मरीजों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार की शिकायत है। सभी की स्थिति सामान्य है। कई मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय बनी हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed