फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   100% vaccination in Ramnagar of Chirgaon

चिरगांव के रामनगर में शत - प्रतिशत टीकाकरण

Tue, 03 Aug 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
100% vaccination in Ramnagar of Chirgaon
झांसी। विकासखंड चिरगांव की ग्राम पंचायत रामनगर शत- प्रतिशत कोरोना टीकाकरण होने पर 23 वीं ग्राम पंचायत बन गई है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि टीकाकरण से संतृप्त हुई ग्राम पंचायतों का अनुसरण करते हुए ग्राम रामनगर ने भी शत- प्रतिशत टीकाकरण करा लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। इसलिए लोगों को जागरूक करते रहें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत रामनगर के ग्रामवासियों, गांव में तैनात सर्विलांस टीम, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह के साथ टीकाकरण टीम व एमओआईसी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयास से यह संभव हो सका है। उन्होंने अन्य ग्राम पंचायतों का आह्वान किया कि ग्राम पंचायत में शत- प्रतिशत टीकाकरण कराएं। उन्होंने नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को शत- प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करने पर पुरस्कृत करने को कहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रामनगर शत- प्रतिशत टीकाकरण कराकर जिले की 23वीं पंचायत बन गई। ग्राम पंचायत में 926 ग्रामवासियों को कोरोना के बचाव हेतु प्रथम डोज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 18 से 44 वर्ष के 654 और 45 वर्ष से अधिक आयु के 272 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 442 महिलाएं और 484 पुरुष शामिल हैं। ग्राम पंचायत में 390 परिवार रहते हैं। यहां की जनसंख्या 1713 है। 1135 ऐसे लोग हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। इसमें 209 ऐसे ग्रामीण शामिल हैं, जो गाँव के बाहर रहते हैं। इन्होंने गांव में कोरोना टीकाकरण में भाग नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरूआत में कोरोना टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों में अनेक प्रकार की भ्रांतियां थीं। लोग बीमार होने के डर से टीकाकरण कराने से बच रहे थे। इस पर जिलाधिकारी द्वारा गठित ग्राम निगरानी समिति व एमओआईसी द्वारा गांव में कोरोना टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलायागया। दीवार लेखन, सघन जनसंपर्क, प्रचार वाहन द्वारा जन जागरूकता फैलाई गई। लोगों के वैक्सीनेशन पंजीकरण के लिए युवाओं ने ग्राम को कई भागों में बांटकर डोर टू डोर जाकर लोगों का निशुल्क पंजीयन किया तथा वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामवासियों ने बताया कि यदि गांव में कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो उसे वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed