फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   100 days will be run abhuday abhiyan

बच्चों की दक्षता बढ़ाने को सौ दिन चलेगा प्रेरणा ज्ञानोदय अभियान

Wed, 17 Feb 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
100 days will be run abhuday abhiyan
झांसी। मंगलवार को शासन से आई टीम ने स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में कोविड गाइडलाइन के पालन की तैयारियां देखीं। विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और बच्चों की दक्षता को बढ़ाने के लिए 100 दिन का विशेष अभियान प्रेरणा ज्ञानोत्सव चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खुलने के बाद स्थलीय निरीक्षण करने के लिए शासन स्तर के अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। मंगलवार को राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से आए समग्र शिक्षा के सलाहकार रंजीत सिंह और डॉ. फैजान ने बड़ागांव ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय दिगारा और उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरामछिया का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियां देखीं और प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों को कोविड के निर्धारित मानक का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि कोविड के दौरान विद्यालय बंद रहे, इसलिए बच्चों की दक्षताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। वहीं, बीएसए कार्यालय में हुई बैठक में बीएसए हरिवंश कुमार ने समग्र सलाहकारों ने प्रेरणा ज्ञानोत्सव की गतिविधियों को सफ ल बनाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

कल से विद्यालय पहुंचकर कार्यभार संभालेंगे शिक्षक
झांसी। अंतरजनपदीय तबादलाें के तहत आए शिक्षकों की मंगलवार को भी बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग हुई। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुरुष शिक्षक, प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और नगर क्षेत्र के सभी शिक्षकों समेत 80 शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। उन्हें विद्यालय आवंटित कर दिए गए। बृहस्पतिवार को सभी शिक्षक आवंटित विद्यालयों में कार्यभार संभालेंगे। काउंसलिंग पांच दिन चली। शिक्षकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग और जूते-मोजे पाकर खिले नौनिहाल
झांसी। प्राथमिक विद्यालय आर्य समाज कन्या और शारदा सदन झांसी में विद्यार्थियों को बैग और जूते- मोजे का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक दीपचंद्र ने अभिभावकों को कोविड-19, सड़क सुरक्षा, प्रेरणा ज्ञानोत्सव के बारे में बताया। इस मौके पर लक्ष्मी, जाहिदा खातून, सोनिया अग्रवाल, संजू, मीना, हेमलता, सुमन, कुरैशा, हसीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed