फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   100 bes unit for corona patients

लक्षण न दिखने वाले कोरोना संक्रमित के लिए सौ बेड की एल-1 इकाई तैयार

Tue, 14 Apr 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
100 bes unit for corona patients
झांसी। कोरोना संक्रमण से ग्रसित ऐसे मरीज जिनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं, उनके लिए अलग से 100 बेडों की एल-1 इकाई के लिए निर्मल अस्पताल को अधिकृत किया गया है। जनपद में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला है लेकिन अब ऐसे भी मरीजों की आशंका है, जिनमें कोरोना के लक्षण प्रतीत नहीं होते और वह इस संक्रमण से ग्रसित होते हैं। ऐसे मरीजों के लिए अलग से एक इकाई बनाई गई, जहां इनका उपचार होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण दे रहे एसीएमओ डॉ. एनके जैन ने बताया कि इस इकाई पर मंडल के सभी जनपदों के मरीज उपचार के लिए आएंगे। इनको तब तक डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा, जब तक 24 घंटे में उनकी दो जांच नकारात्मक न निकलें। उपचार के लिए 25-25 सदस्यों की तीन टीम बनाई गई हैं। इसमें टीम-ए का प्रशिक्षण सोमवार को कराया गया। प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव की एल-1 से डॉ. प्रशांत और क्वालिटी सलाहकार डॉ. मनीष खरे, अनुपमा यादव, टीएसयू से नताशा और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक टीम में होंगे 25 सदस्य
एक टीम में सात डॉक्टर, छह स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, दो लैब टेक्नीशियन, तीन-तीन वार्ड ब्वाय और स्वीपर और दो अन्य लोग होंगे।
एक एल-1, एक एल-2 इकाई है
जनपद में पहले से ही एक एल-1 इकाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में बनाई गई है। जहां कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों का उपचार किया जाएगा। वहीं, यदि किसी को वेंटिलेटर की जरूरत होती है तो उसके लिए मेडिकल कॉलेज में एल-2 इकाई बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed