फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 thousand worker will be doing duty in panchayat election

पंचायत चुनाव: दस हजार कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

Sat, 19 Dec 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
10 thousand worker will be doing duty in panchayat election
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारियां तेजी से जारी हैं। सरकार की 31 मार्च से पहले चुनाव संपन्न कराने की योजना है। इस बार पंचायत चुनाव में दस हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए सभी विभागों से कर्मचारियों का ब्योरा मांगा गया है, जो उन्हें 31 दिसंबर तक देना होगा।
विज्ञापन

जिले में 7,289 पदों पर चुनाव होना है। इनमें ग्राम प्रधान के 496 तथा ग्राम सभाओं के सदस्यों के 6,170 पद हैं। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य के 24 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 599 पद हैं। 2015 में हुए पंचायत चुनाव में 1,674 बूथ बनाए गए थे, लेकिन इस बार आयोग का निर्देश है कि किसी भी बूथ पर मतदाताओं की संख्या आठ सौ से अधिक नहीं होगी। ऐसे में बूथों की संख्या बढ़कर अठारह सौ पर पहुंच सकती है। प्रत्येक केंद्र पर पांच कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा दस फीसदी कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे। इस लिहाज से जिले में पंचायत चुनाव दस हजार कर्मचारी संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन

ईएसडी सॉफ्टवेयर पर फीड करना होगा ब्योरा
झांसी। निर्वाचन आयोग द्वारा इलेक्शन स्टाफ डेप्लॉयमेंट (ईएसडी) सॉफ्टवेयर विकसित किया है। सभी विभागों को अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्योरा प्रपत्र एक पर 22 दिसंबर तथा प्रपत्र दो पर 31 दिसंबर तक फीड करना होगा। इसके लिए विभागों को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा हार्ड कॉपी भी उपलब्ध करानी होगी। कर्मचारियों को ब्योरा फीड कराने के लिए एडीएम (प्रशासन) बी प्रसाद को प्रभारी अधिकारी कार्मिक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आसिफ खान को सह प्रभारी अधिकारी कार्मिक, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को जिला इंचार्ज तथा सभी कार्यालयाध्यक्ष व विभागाध्यक्षों को कार्यालय इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेंगे निर्वाचन ड्यूटी से दूर
झांसी। जो कर्मचारी 30 जून 2021 तक सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, उनकी पंचायत चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इसके अलावा गर्भवती महिला, दिव्यांग, गंभीर रूप से बीमार एवं आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
कार्यालय में कर्मचारियों का टोटा
झांसी। पंचायत चुनाव कार्यालय में कर्मचारियों की भारी कमी है। यहां लिपिक के पांच पद हैं, जिनके सापेक्ष महज एक लिपिक ही तैनात है। चुनाव संपन्न कराने के लिए अन्य विभागों के कर्मचारियों को निर्वाचन कार्यालय से संबद्ध किए जाने की तैयारी है।

पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से जारी हैं। विभागों से कर्मचारियों का ब्योरा मांगा गया है। ये उन्हें इलेक्शन स्टाफ डेप्लॉयमेंट (ईएसडी) सॉफ्टवेयर पर फीड करना होगा। इसके लिए विभागों को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
- गुलाब हुसैन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed